Should One Take Bath During Fever
Should One Take Bath During Fever: वायरल फीवर होने पर लोग अक्सर नहाना बंद कर देते हैं. ज्यादातर लोग बुखार के दौरान नहाने को हानिकारक मानते हैं. उनका मानना है कि इससे उनकी सेहत और खराब हो सकती है और बुखार ज्यादा बढ़ सकता है. हालाँकि जब मौसम बदलता है तो सर्दी-खांसी और बुखार होना आम बात है. मौसम बदलने पर भी वायरल बुखार का खतरा अधिक रहता है. ऐसे में खुद पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत रहती है उन्हें बीमारी बहुत कम होती है. कुछ लोग बुखार होने पर भी नहाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? तो आइए जानते हैें कि डॉक्टर इस विषय पर क्या सलाह देते हैं.
बरसात के मौसम में वायरल फिवर के मामले काफी हद तक बढ़ जाते हैं. यह बुखार अगर किसी एक व्यक्ति को है तो दूसरे को भी आसानी से हो जाता है. अगर बुखार एक बार किसी को हो जाता है तो उसे बार-बार बुखार आता रहता है. वहीं जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है उसे बार-बार वायरल फीवर का खतरा रखता है. खासकर यह बच्चों और बूढ़ों को अधिक होता है और उन्हें अंदर से कमजोर बना देता है. एक बार यह वायरस किसी व्यक्ति के शरीर में चला गया तो यह दूसरे बॉडी में म्यूटेंट कर जाता है और पूरा चांस रहता है की उसे दोबारा भी बुखार हो.
यह भी पढ़ें : Evening Snacks: शाम की चाय के साथ खाना है कुछ टेस्टी? ट्राई करें ये मजेदार स्नैक्स
डॉक्टर का कहना है कि बुखार में किसी भी तरह का नियम नहीं है कि उसमें नहाना ही चाहिए या नहीं नहाना चाहिए. बल्कि वे कहते हैं कि बुखार में नहाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. दरअसल, बुखार आने पर मरीज के शरीर का तापमान बढ़ जाता है और उसे कमजोरी सी महसूस होती है और शरीर में दर्द होता है. ऐसे में मरीज को नहाने का मन नहीं करता है. हालाँकि छोटे बच्चों में वायरल बुखार जानलेवा नहीं होता है और यह बीमारी लगभग एक सप्ताह के बाद अपने आप ठीक हो जाती है. बच्चों को वायरल बुखार में नहाना उनके शरीर के तापमान को कम कर देता है. इससे बुखार उतरने में मदद मिलती है. जब बच्चे का शरीर साफ और हल्का होगा तो वायरल बुखार खुद जल्दी ठीक हो जाता है. नहाना है या नहीं यह आप पर डिपेंड करता है क्योंकि नहाने से आपका शरीर हल्का और फ्रेश लगता है, जिसकी वजह से आप स्वस्थ महसूस करते हैं.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…