खेल

क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास वापस लिया, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है. इस अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही क्विंटन डी कॉक नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे. इस वापसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने संकेत दिया है कि वह विश्व कप 2027 में खेलते नजर आ सकते हैं. वर्तमान हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, ‘क्विंटन की व्हाइट बॉल टीम में वापसी हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी, तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की महत्वाकांक्षा है. हर कोई जानता है कि वह टीम को गुणवत्ता प्रदान करते हैं. उनकी वापसी से टीम को ही फायदा होगा.’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उपलब्धियां

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था. वहीं, टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले के बाद क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में भी खेलते नजर नहीं आए हैं. भले ही बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया था, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल नहीं किया गया. पूर्व कोच रॉब वाल्टर उनकी दीर्घकालिक योजनाओं को लेकर अनिश्चित थे.

हालांकि, इस बीच क्विंटन डी कॉक टी20 लीग में सक्रिय रहे. क्विंटन डी कॉक ने 54 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 3,300 रन बनाए हैं. वहीं, 155 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 6,770 रन अपने नाम किए. इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 30 अर्धशतक निकले. क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की ओर से 92 टी20 मुकाबलों में 31.51 की औसत के साथ 2,584 रन बनाए. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं.


ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 : मैच में हार के बाद शोएब अख्त‍र का फूटा गुस्सा, की टीम इंडिया की तारीफ…, पाकिस्तान को किया बेइज्जत


Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

7 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

7 hours ago