Bharat Express DD Free Dish

T20 Cricket

Team India T20 Squad 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टी20 दौरे के लिए चयन समिति 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चयन की चर्चा तेज है, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

हरमनप्रीत कौर अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कौर ने यह रिकॉर्ड अपने 356वें मैच में बनाया, और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (355) का रिकॉर्ड तोड़ा है.

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 42 बॉल में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 43 बॉल में 103 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर- बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास वापस ले लिया है और पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल हो गए हैं. वह नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे.

तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से मात दी. कप्तान लिटन दास ने 59 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. हांगकांग की लगातार दूसरी हार के साथ उनका एशिया कप सफर लगभग खत्म हो गया.

महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 का चौथा सीजन 11 अगस्त से मैसूर के श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में 34 मैच होंगे, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी. लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी.

Asian Games 2026: क्रिकेट 2026 के जापान एशियाई खेलों में भी शामिल रहेगा. यह चौथा मौका होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा बनेगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियां होंगी.

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने पांड्या, पराग और सुंदर को सर्वश्रेष्ठ फील्डर के खिताब के लिए नामित किया. सुंदर को पूरी सीरीज में उनके शानदार फील्डिंग प्रयासों के लिए विजेता घोषित किया गया.

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सितारे लगभग आधी सदी के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अंतिम चरण के दौरान कश्मीर में क्रिकेट खेलेंगे.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का मेंटॉर नियुक्त किया गया है, जो IPL 2023 के बाद गौतम गंभीर की जगह लेंगे.