देश

संस्कारविहीन शिक्षा आतंकवादी और भ्रष्टाचारी बनाती है : इंद्रेश कुमार

MP Board Results: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे प्रदेश का मान-सम्मान और गौरव बढ़ रहा है.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2024-25 के परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 76.22% और हायर सेकेंडरी में 74.48% विद्यार्थी सफल हुए, जो पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि है.

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि हाईस्कूल में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हायर सेकेंडरी में सतना के अमरपाटन की प्रियल द्विवेदी ने विज्ञान-गणित समूह में 492/500 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया. उन्होंने इन मेधावी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी.

असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से परिणाम घोषित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उन्हें पुनर्परीक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं. साथ ही, अंक सुधार के इच्छुक विद्यार्थी भी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे. मध्य प्रदेश इस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य है.

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज उपस्थित थीं. मुख्यमंत्री ने परीक्षा संचालन की मानक प्रक्रिया निर्देशिका का विमोचन भी किया.

केंद्र पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई

मंडल की महानिदेशक स्मिता भारद्वाज ने बताया कि तकनीकी सुधारों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के कारण इस वर्ष किसी भी केंद्र पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, न ही पेपर लीक की कोई घटना हुई. नकल के मामले भी न्यूनतम रहे. परीक्षा प्रणाली को और बेहतर करने के लिए निरंतर अद्यतन किया जाएगा.

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. कक्षा 12वीं में 74.48% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष से 9.99% अधिक है. कक्षा 10वीं में 76.22% सफलता दर रही, जो गत वर्ष से 18.12% ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: बैंकॉक से मास्को जा रही रसियन फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन में करीब 400 यात्री थे मौजूद

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

7 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

25 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

50 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

58 minutes ago