Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ICC Ranking Update: भारत ने कायम रखा वनडे और T20 में बादशाहत, पाकिस्तान की हालत खस्ता, जानिए तीनों फॉर्मेट की ताजा स्थिति

ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत ने वनडे और T20 में टॉप पोजिशन कायम रखी है, जबकि पाकिस्तान तीनों फॉर्मेट में पिछड़ गया है. जानिए सभी टीमों की वर्तमान स्थिति.

ICC Ranking Update

ICC Ranking Update: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की ताजा टीम रैंकिंग जारी कर दी है. इसमें पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो गई है. वहीं भारतीय टीम ने अपना परचम लहराते हुए दो फॉर्मेट में नंबर-1 पोजिशन कायम रखी है.

तीनों फॉर्मेट में फिसला पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम टी20 रैंकिंग में एक पायदान नीचे लुढ़क कर अब आठवें नंबर पर पहुंच गई है. उसे पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका सातवें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, वनडे रैंकिंग में भी पाकिस्तान को नुकसान हुआ है और अब वह पांचवें नंबर पर आ गया है. जबकि श्रीलंका ने यहां भी चौंकाते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है. टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान पहले से ही सातवें स्थान पर मौजूद है. इस तरह पाकिस्तान किसी भी फॉर्मेट की टॉप-3 टीमों में जगह नहीं बना पाया है.

इस गिरावट की बड़ी वजह पाकिस्तान का लगातार खराब प्रदर्शन है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई थी, वहीं घरेलू मैदान पर आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भी वह सेमीफाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी. टेस्ट क्रिकेट में भी हाल के मुकाबलों में पाकिस्तान का प्रदर्शन फीका ही रहा.

भारत ने दो फॉर्मेट में बनाया दबदबा

भारतीय टीम की बात करें तो उसने टी20 और वनडे दोनों में अपनी नंबर-1 रैंकिंग बनाए रखी है. यह भारत के स्थिर और दमदार प्रदर्शन का प्रमाण है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. हालिया टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार की वजह से भारत अब टेस्ट रैंकिंग में चौथे नंबर पर खिसक गया है. इंग्लैंड ने टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.


ये भी पढ़ें- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital