रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 (15th All India Police Archery Championship 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रगान के उपरांत प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष तीरंदाज अपने सटीक निशाने का जौहर दिखाएंगे.
‘पुलिस व्यवस्था में भी तीरंदाजी जैसे गुणों की आवश्यकता’
उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों व पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, असाधारण सटीकता और लक्ष्य के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी इन्हीं गुणों की सर्वाधिक आवश्यकता होती है. परिस्थितियों का समय पर सही आकलन, विपरीत हालात में विवेकपूर्ण त्वरित निर्णय और कर्तव्य के प्रति समर्पण ही एक प्रभावी व संवेदनशील पुलिस व्यवस्था की नींव है. राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना, अनुशासन और उच्च समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया.
राज्यपाल ने रेखांकित किया कि झारखंड को ऐतिहासिक रूप से ‘तीरंदाजी की भूमि’ के रूप में जाना जाता है. यहां के प्रतिभाशाली धनुर्धरों ने अपनी नैसर्गिक प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है. ‘खेलो इंडिया’ जैसी ऐतिहासिक पहलों ने जमीनी स्तर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूरदराज के क्षेत्रों से नई खेल प्रतिभाओं को खोजकर तराशने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़िए: इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी
केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…
UP Lakhpati Didi Milk Business: योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन से 4 लाख से…
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…
UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…
बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…