खेल

IND-SA Match: ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक, ताबड़तोड़ बैटिंग अब भी जारी

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली. कोहली ने 102 गेंदों में यह शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का 52वां शतक रहा.

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 306 मुकाबलों में 52 शतक अपने नाम किए हैं. इस दौरान कोहली 14 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 150 से ज्यादा छक्के लगाए हैं.

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 49 शतक लगाए. वहीं, रोहित शर्मा 277 वनडे मुकाबलों में 33 शतक लगाकर तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. रिकी पोंटिंग ने 30, जबकि सनथ जयसूर्या ने 28 शतक लगाए हैं. यह खिलाड़ी क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

कोहली ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अब यह दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया की ओर से खेलता नजर आता है. फैंस चाहते हैं कि कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलें, लेकिन यह फैसला काफी हद तक कोहली की फिटनेस पर निर्भर करेगा. हालांकि, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध रांची वनडे मैच में एक बार फिर से खुद को साबित किया है.

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खाता नहीं खोल सके थे. हालांकि, इसके बाद उन्होंने सिडनी में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले में 74 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 168 रन की अटूट साझेदारी की.

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. ऐसे में टीम इंडिया 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज जीतकर मेहमान टीम से बदला लेना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: “कोचिंग छोड़ दो…”, टेस्ट में मिली करारी हार के बाद Gautam Gambhir पर भड़के फैंस, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago