खेल

बीवी को BJP का टिकट मिलते ही डिजिटल प्रचार में उतरे रविंद्र जडेजा, दनादन कर रहे ट्वीट

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा  पत्नी रिवाबा जडेजा को बीजेपी से टिकट मिलते ही डिजिटल प्रचार में उतर आए हैं. वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी का जमकर प्रचार कर रहे हैं.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में  टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं. लेकिन टखने में चोट के चलते उपयोगी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं बन सके. घुटने के ऑपरेशन के बाद वो घर पर आराम कर रहे हैं. भले ही जडेजा कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन पत्नी रिवाबा को गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सिंबल पर टिकट मिलते वो चुनावी मैदान में एक्टिव हो गए हैं.

ट्विट कर दी पत्नी को बधाई

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को बीजेपी ने जामनगर उत्तर (Jamnagar North) सीट से उम्मीदवार बनाया है.  टिकट मिलने की खुशी में  जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने टिकट मिलने की बधाई दी. उन्होंने पत्नी के लिए लिखा कि, आपको गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से टिकट दिए जाने पर ढेरो बधाई. आपने मुझे गौरवान्ति किया है. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है. आप ऐसे ही हमेशा समाज के लिए अच्छे काम करते रहिए.

पीएम मोदी को टिकट के लिए कहा धन्यवाद

रविंद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को टिकट मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा. उन्होंने अपने इस ट्विवट में लिखा, सम्मानित प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी आपने रिवाबा की काबलियत पर भरोसा जताते हुए उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में लड़ने का मौका दिया.

2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा 3 साल से  2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. तब से लगातार वो राजनीति में सक्रिय हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें टिकट मिल सकता है और ऐसा ही हुआ. इस बार गुजरात विधानसभा की जामनगर सीट के लिए बीजेपी ने अपने सिटिंग विधायक धर्मेंद्र सिंह  का टिकट काटकर रिवाबा जडेजा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

3 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

14 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

25 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

34 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago