Cricketer Yash Dayal: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों मैदान से ज़्यादा सुर्खियों में अपने ऊपर लगे आरोपों की वजह से हैं. गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है.
इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है. लड़की का कहना है कि यश ने पांच साल तक उससे रिश्ता निभाया, शादी का झांसा दिया और इसी दौरान उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया.
लड़की ने बताया कि उनकी यश से जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. बातचीत दोस्ती में बदली और फिर रिश्ता गहराने लगा. लड़की का आरोप है कि यश ने उसे शादी का वादा किया और कई बार उसे अपने साथ अलग-अलग जगह लेकर गया.
वह कई महीनों तक उसके साथ रहा और उसका विश्वास जीतता रहा. लड़की ने आरोप लगाया है कि यश उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता था.
पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले कई दिनों तक इसकी जांच की और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारी 69 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है.
शिकायत में लड़की ने यह भी कहा है कि जब उसने यश से जवाब माँगा और शादी के वादे पर बात की, तो उसे गालियाँ दी गईं, धमकाया गया और मारपीट भी की गई.
इस सबके चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई. उसने बताया कि वह डिप्रेशन में चली गई और दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की. उसने कहा कि यश न सिर्फ उसे धोखा दे रहा था, बल्कि अन्य लड़कियों से भी इसी तरह के रिश्ते में था.
युवती का कहना है कि उसके पास यश के खिलाफ सबूत मौजूद है. साथ ही युवती का कहना है कि ये सबूत यश के खिलाफ उसके आरोपों को सच साबित करने में खास भूमिका निभा सकते हैं.
बता दें कि यश दयाल IPL 2025 में RCB की जात के दौरान टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इस साजन में 15 मैचों में कुल 13 विकटे लिए थे. वे अब उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में छाया उत्तर प्रदेश, भारत के लिए जीते 95 पदक; देखें पुलिस फायर गेम्स की पदक तालिका
-भारत एक्सप्रेस
Union Budget 2027-28: केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले हुई बैठकों में शिक्षा, AI, साइबर सुरक्षा…
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी के ए एन कॉलेज…
Rule Changes From 1st December : 1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड शुल्क, कमोडिटी ट्रेडिंग…
Om Shanti Retreat Centre: गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में देशभर के मीडिया कर्मियों…
Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…
दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…