खेल

‘E Sala Cup Namde’ से ‘E Sala Cup Namdu’ तक… 18 साल के दर्द और ट्रोलिंग के बाद आखिरकार ऐसे ‘किंग’ बनी RCB!

RCB IPL Journey: क्रिकेट की दुनिया में आरसीबी (RCB) को लेकर सालों तक सिर्फ एक ही बात कही जाती थी- “मैच चाहे कोई भी जीते, मीम्स तो आरसीबी पर ही बनेंगे.” पिछले डेढ़ दशक से ज़्यादा समय तक फैंस का वो मशहूर नारा “ई साला कप नम्दे” (इस साल कप हमारा है) सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बनता था, और हर सीज़न में फैंस हाथ में ‘कैलकुलेटर’ लेकर प्लेऑफ़ का गणित लगाते थे. लेकिन पिछले साल यानी 2025 में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया और अपने माथे पर लगा ‘चोकर्स’ का दाग हमेशा के लिए धो दिया.

अब कहानी बदल चुकी है. आज आरसीबी सिर्फ एक दावेदार नहीं, बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आईपीएल 2026 के महामुकाबले में खड़ी है, जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से होना है. आरसीबी के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर इंटरनेट पर एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है.

जब “नम्दे” से “नम्दु” हुआ कप

पिछले साल जब आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी, तो टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बेंगलुरु के चहेते एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का एक ट्वीट वायरल हुआ था. उन्होंने लिखा था- “ई साला कप नम्दु.” कन्नड़ भाषा में “नम्दे” (हमारा होगा) को “नम्दु” (हमारा है) में बदलते ही करोड़ों फैंस भावुक हो गए थे. अब 2026 के फाइनल मैच से ठीक पहले फैंस कह रहे हैं कि यह मालिकाना हक़ इस बार भी बरक़रार रहना चाहिए.

18 साल का दर्द बनाम बैक-टू-बैक जीत का सपना

आरसीबी के फैंस ने शुरुआती 17-18 सालों में जो दर्द, ट्रोलिंग और उतार-चढ़ाव झेला है, उसी का नतीजा है कि आज लगातार दूसरे फाइनल को लेकर फैंस का जोश सातवें आसमान पर है. इंटरनेट पर एक्टिव ‘गोम्माबॉय’ और ‘विकीपीडिया’ जैसे कंटेंट क्रिएटर्स आज के फाइनल से पहले वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि “सालों तक टीम की जर्सियां बदलीं, कप्तान बदले, खिलाड़ी आए और गए, लेकिन फैंस की जो वफ़ादारी थी, आज उसे लगातार दूसरा इनाम मिलने का वक्त आ गया है.”

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के साथ इतिहास, GT के सामने सवाल: क्या टूटेगा 2018 से चला आ रहा रिकॉर्ड?

‘किंग कोहली’ का नया मिशन

2025 में ट्रॉफी जीतने के बाद ‘किंग कोहली’ यानी विराट कोहली के जो इमोशनल वीडियो एडिट्स सामने आए थे, वे आज फिर से ट्रेंड कर रहे हैं. विराट, जो पहले सीज़न से लेकर आज तक इस फ्रेंचाइजी की रीढ़ रहे हैं, उनके चेहरे पर अब वो पुराना दबाव नहीं बल्कि एक चैंपियन का आत्मविश्वास दिख रहा है.

इंटरनेट पर आज भी विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की ‘त्रिमूर्ति’ की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आज गुजरात को हराकर विराट अपनी लेगेसी में एक और चमचमाती ट्रॉफी जोड़ेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

4 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

20 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

29 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

40 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

47 minutes ago