खेल

RCB vs PBKS: किंग कोहली के 58 और वेंकटेश के नाबाद 73 रन, बेंगलुरु ने पंजाब के सामने दिया 222 रनों का लक्ष्य

RCB vs PBKS IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को जीत के लिए 223 रन का विशाल टारगेट दिया है. इस पारी में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए. RCB का मकसद इस मैच को जीतकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाना है.

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसके जवाब में RCB ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए.

जैकब बेथेल और विराट कोहली ने की तेज शुरुआत

जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए. बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया. पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पड्डिकल के लौटने के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मोर्चा संभाला. इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया. कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.

टिम डेविड ने 12 गेंदों में बनाये 28 रन

शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद अय्यर ने टिम डेविड के साथ पारी को आगे बढ़ाया. इस जोड़ी ने 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 222 के स्कोर तक पहुंचाया. डेविड 12 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 विकेट लगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अब तक 12 में से 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स 12 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है. अगर PBKS इस मैच को अपने नाम करती है, तो 15 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें- ईडन गार्डन्स में आया एलन और रघुवंशी का तूफान; केकेआर ने गुजरात टाइटंस के सामने खड़ा किया 248 रनों का पहाड़

ये है प्लेइंग इलेवन

एक ओर, जितेश शर्मा की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा के साथ यह मैच खेल रही है.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ इस मुकाबले में उतरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

22 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

31 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

32 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

60 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago