खेल

रिंकू सिंह का टी20 सीरीज में चयन नहीं होने पर फैंस नाराज, जानिए क्यों मिली तिलक वर्मा को जगह

Rinku Singh: इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह ने अपनी पहचान एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में बना ली. उन्होंने केकेआर की टीम में खेलते हुए आईपीएल 2023 में 450 से अधिक रन बनाए. उनके खेल के कारण उन्हें चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई. लेकिन ये फैंस तब नाराज और मायूस दिखे, जब रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में चयन नहीं किया गया. कई जानकारों और फैंस का मानना था कि रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रहे टी20 मुकाबले में जगह मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के सेलेक्टर्स के सामने दो नाम थे रिंकू सिंह और तिलक वर्मा, जिनमें से सेलेक्शन करने वाली टीम ने तिलक वर्मा का चयन किया.

आईपीएल में Rinku Singh का रन अधिक लेकिन स्ट्राइक रेट तिलक से कम

मिली जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खिलाड़ियों के चयन के दौरान सेलेक्टर्स के सामने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा के नाम थे. चयन करने वाली टीम ने काफी सोच विचार करके इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा का चयन करते हुए उन्हें मौका दिया. अब इससे रिंकू सिंह के चयन न होने पर फैंस हैरान हैं.
मालूम हो कि रिंकू सिंह और तिलक वर्मा इस बार आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. रिंकू सिंह केकेआर तो तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेले थे. इन दोनों की बल्लेबाजी की बात करें तो रिंकू सिंह, तिलक वर्मा से थोड़े बेहतर नजर आ रहे हैं.

तिलक वर्मा आईपीएल में कुल 11 मैचों में 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 343 रन बनाए थे. हालांकि, चोट के कारण वे अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए अधिक मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं, रिंकू सिंह ने आईपीएल के 14 मैचों में कुल 474 रन बनाए थे. यहां रन में तो रिंकू सिंह, तिलक वर्मा से बेहतर दिख रहे हैं लेकिन स्ट्राइक रेट की बात करें तो वे इस मामले में वर्मा से पीछे रहे. बताया जा रहा है कि शायद एक कारण यह भी हो सकता है कि तिलक को रिंकू से ऊपर लाया गया.

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: नीदरलैंड्स ने किया क्वालिफाई, पूरी हुईं वर्ल्ड कप की 10 टीमें, जानें क्वालिफायर टीमों के साथ कब होगी Team India की भिड़ंत

तिलक के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी मिली है टीम में जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए तिलक वर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है. यशस्वी राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए 14 पारियों में 625 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था. रिंकू सिंह के अलावा इन दोनों बल्लेबाजों ने भी आईपीएल के इस 16वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या(कप्तान), ईशान किशन(विकेटकीपर),शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(उपकप्तान), संजू सैमसन(विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

31 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

1 hour ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

1 hour ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago