यूटिलिटी

वनप्लस नॉर्ड 3 से लेकर रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ तक…. जुलाई में लॉन्च होने जा रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन

Smartphone Launch In July 2023: भारत में मोबाइल फोन का इतिहास करीब 25 साल पुराना है. पहले के समय में यह सिर्फ स्टेटस सिंबल था लेकिन अब ये लोगों की जरूरत बन गया है. धीरे-धीरे भारत चीन के बाद मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल 45 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन के एक्टिव यूजर्स हैं. इतने बड़े मार्केट को देखते हुए सैमसंग, वनप्लस, मोटोरोला से लेकर शाओमी तक कुछ समय के अंतराल पर प्रीमियम स्मार्टफोन पेश किए हैं. जुलाई में भी कंपनियां प्रीमियम फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अगर आप भी अपने बजट में धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. यहां हम आपको स्मार्टफोन के फीचर्स से लेकर स्पेशिफिकेशन तक सबकुछ बताते हैं:

बता दें कि जुलाई में स्मार्टफोन ब्रांड एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जैसे वनप्लस नॉर्ड 3, रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़, आईक्यूक्यूओ नियो 7 प्रो, नथिंग फोन 2 और सैमसंग गैलेक्सी एम34. इन बजट स्मार्टफोन में कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे. ऐसा दावा किया जा रहा है.

नथिंग फोन 2

नथिंग फोन 2 के बारे में अफवाह है कि आगामी फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट, 6.7 इंच का डिस्प्ले, 4,700mAh की बैटरी और नए लाइट/साउंड सिस्टम के साथ एक अलग रियर डिजाइन होगा. इसकी कीमत लीक के मुताबिक, 40 से 45 हजार तक हो सकती है.

सैमसंग गैलेक्सी M34

सैमसंग गैलेक्सी M34 में 120Hz डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है. स्टील वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा मॉड्यूल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) भी होगा. सैमसंग गैलेक्सी एम34 भारत में 7 जुलाई 2023 को लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन टेक के जानकारों का मानना है कि इस प्रीमियम डिवाइस की कीमत करीब 30,000 हजार हो सकती है.

iQOO Neo 7 Pro

iQOO Neo 7 Pro में 6.78-इंच FHD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है. इसमें एक पावरफुल चिपसेट होने की उम्मीद है. भारत में iQOO Neo 7 Pro 4 जुलाई को लॉन्च हो गई है. इसकी कीमत करीब 35,000 हजार रुपये है.

मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज़

मोटोरोला ने रेज़र 40 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी की है. मोटोरोला रेज़र 40 और रेज़र 40 अल्ट्रा. इन डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC, LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल होंगे. आंतरिक डिस्प्ले FHD+ AMOLED तकनीक के साथ 6.9 इंच का होगा, जबकि कवर डिस्प्ले 1.9 इंच का होगा और AMOLED भी होगा. भारत में ये स्मार्टफोन 3 जुलाई को लॉन्च कर दी गई. भारत में मोटोरोला रेज़र 40 सीरीज़ की अपेक्षित कीमत ₹59,999 से शुरू होती है और ₹89,999 तक जाती है.

वनप्लस नॉर्ड 3

वनप्लस नॉर्ड 3 में 80W की SuperVOOC चार्जिंग मिलेगी. इसके साथ ही ये स्टोरेज के तौर पर 16GB रैम+रैम वीटा के साथ आएगा. कैमरे के तौर पर इसमें IMX890 मेन कैमरा+OIS सपोर्ट मिलेगा. इस फ्लैगशिप मेन कैमरा से यूज़र्स बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेंगे,और इसमें अल्ट्रा स्मूथ OIS मिलता है. इसे 5 जुलाई को लॉन्च किया गया. कंपनी ने इस डिवाइस में MediaTek 9000 चिपसेट सोनी IMX890 प्राइमेरी कैमरा दी है. खास बात ये है कि इसकी बैटरी की पावर काफी ज़्यादा है.

Realme Narzo 60

अमेजन ने Realme Narzo 60 5G स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले ही गलती से रिवील कर दी थी. ये स्मार्टफोन 17,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस तरह Realme Narzo 60 Pro, 20 से 22,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

10 seconds ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

59 minutes ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

2 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

2 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

2 hours ago