खेल

Rishabh Pant के नए ऐड को हंसल मेहता ने बताया ‘बेहूदा’ और ‘अपमानजनक’, बोले- इसे तुरंत हटाओ

Rishabh Pant Dream 11 Ad: क्रिकेटर ऋषभ पंत ड्रीम 11 (Dream 11 ad) के एक नए एड में नजर आने के बाद आलोचनाओं के घेरे में हैं. विज्ञापन में क्रिकेटर शास्त्रीय संगीत में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं. ये एड एक काल्पनिक परिदृश्य से संबंधित है, जिसमें पंत सोच रहे हैं कि वो क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होता. इस वीडियो में पंत गाने की कोशिश करते हैं, जिसमें वो बुरी तरह फ्लॉप हुए.

ऋषभ पंत के नए ऐड को हंसल मेहता ने बताया ‘बेहूदा’

इस वीडियो पर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट कर और इस तरह की एक्टिंग करने के लिए क्रिकेटर की आलोचना की. उन्होंने कहा, यह एक बेहूदा और अपमानजनक विज्ञापन है. खुद को तैयार करें लेकिन कला और इसकी समृद्ध परंपराओं का उपहास उड़ाने की कीमत पर नहीं. मैं मांग करता हूं कि @Dream11 इस वीडियो को जल्द से जल्ज हटाए.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Century: वनडे में 40 महीने बाद आया ‘किंग’ के बल्ले से शतक, तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड

हंसल मेहता के ट्वीट पर लेखक मुनीश भारद्वाज ने भी कहा कि विज्ञापन ‘गलत तरीके’ से बनाया गया है. इसके तुरंत बाद, कई लोगों ने विज्ञापन पर चर्चा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. अधिकांश यूजर ने विज्ञापन को एक मजाकिया ऐड के रूप में माना, जबकि बहुत कम ने इसे ‘अपमानजनक’ होने के दावों का पक्ष लिया. दरअसल, फिल्ममेकर हंसल मेहता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, और इस तरह के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. हंसल मेहता के इस ट्वीट के तुरंत बाद, कई लोगों ने विज्ञापन पर चर्चा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. इस मुद्दे पर यूजर्स दो भागों में बट गए हैं जबकि अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने विज्ञापन को एक मजाकिया ऐड के रूप में माना है, बहुत कम ने इसे “अपमानजनक” होने के दावों का पक्ष लिया.

टीम इंडिया से बाहर हैं ऋषभ पंत

पिछले कुछ समय से ऋषभ पंत को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिलनी मुश्किल हो गई है. बांग्लादेश दौरे पर तो पंत को टीम में ही नहीं चुना गया. ऐसा लग रहा है कि इस युवा खिलाड़ी का टी-20 और वनडे फॉर्मेट का करियर खत्म होने वाला है. क्योंकि पंत इन दोनों फॉर्मेट में संघर्ष करते नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago