Rishabh-Pant
Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत ICU वार्ड से बाहर आ गए हैं और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में करीब 48 घंटे तक आईसीयू वार्ड में रहे. पांच एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. ये टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है. बताया जा रहा है आईसीयू वार्ड में संक्रमण के खतरे से बचने के लिए उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है इलाज
ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते वक्त सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे. इस भयानक हादसे के बाद ऋषभ पंत को नारसन स्थित सक्षम अस्पताल में ले जाया गया था.
यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया. तब से एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है.
अभी भी दर्द में ऋषभ पंत
ऋषभ पंत का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि कई जगह गंभीर चोट लगने और लिगामेंट के फटने की वजह से ऋषभ पंत को अब भी काफी दर्द महसूस हो रहा है.
उन्हें अभी इस दर्द से राहत मिलने में कुछ समय और लग जाएगा. इसी बीच यह भी अफवाह जोरों पर थी कि पंत को लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइज के अनुसार छुट्टी दिए जाने की रिक्वेस्ट की गई है.
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इन सब बातों को सिरे से खारिज कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार क्रिकेटर ऋषभ पंत को पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: IND vs AUS: कौन होगा पंत का रिप्लेसमेंट? BCCI की नजर में 4 दावेदार
केंद्रीय मंत्री ने की ऋषभ पंत की मां से बात
रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने फोन पर ऋषभ पंत की माता सरोज पंत से बात की और ऋषभ पंत के हालचाल के विषय में जानकारी ली.
ऋषभ पंत की मां से पंत का कुशलक्षेम जानने के बाद अजय भट्ट ने मैक्स अस्पताल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और यूनिट हेड डॉ. संदीप तनवर से बात कर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
जहां उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत अब प्राइवेट वार्ड में आ गए हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…