एक्सीडेंट में जली हुई कार और ऋषभ पंत (दाएं)
Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से अपन घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हुआ. गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है. वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया. उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है. सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है.
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे. सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है. वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋषभ (Rishabh Pant) की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया. हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें- Heeraben: अपने 100वें जन्मदिन पर मां हीरा बा ने PM मोदी को कही थी यह बात, याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री
शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की की ओर जा रहे थे. रुड़की में ऋषभ पंत का घर है. जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई. इसके बाद उनकी कार में आग लग गई.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आनन-फानन में क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है.
– भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…