यूटिलिटी

Free Visa Entry Ban: 1 जनवरी से इस देश में इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स की वीजा फ्री एंट्री होगी बैन, जाने से पहले देख लें एंबेसी की एडवाइजरी

New Visa Rule: नया साल आने वाला है और देश दुनिया इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है. लेकिन नए साल के आने से पहले कई तरह के बदलाव भी देखने को मिल रहा है. जिसमें एक बदलाव ये भी देखने को मिला है कि भारतीय को कुछ देशों में बिना वीजा के सफर करने की अनुमति मिली थी. लेकिन अब इसमें से एक देश ने वीजा फ्री एंट्री (Visa Free Entry) को बंद करने का फैसला कर लिया है. यह फैसला अवैध निवासियों को रोकने और यूरोपीय वीजा पॉलिस (Europe Visa Policy) के नियमों का पालन करने के ​इरादे से किया गया है. मिले एक बयान के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से भारतीय पासपोर्ट धारकों (Indian Passport Holders) को अब बिना वैध वीजा के उस देश में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

किस देश ने लिया यह बड़ा फैसला

यूरोपीय वीजा पॉलिस (Europe Visa Policy) के नियमों के तहत सर्बिया की सरकार (Serbia Government) ने अपने फैसले में बताया है कि सभी भारतीयों के लिए 30 दिन के लिए सर्बिया में वीजा फ्री एंट्री को बंद कर दिया गया है. बता दें कि फ्री वीजा एंट्री को सितंबर 2017 में शुरू किया गया था. हालांकि जो भारतीय नागरिक अभी सर्बिया में बिना वीजा यात्रा (Travel Rule in Serbia) करते हैं, उन्हें 30 दिनों तक की अनुमति मिल जाएगी. इसके बाद वीजा देना जरूरी कर दिया जाएगा. भारतीय नागरिक सर्बिया में वीजा-मुक्त प्रवेश के आधार पर सर्बिया के पड़ोसी देशों और अन्य यूरोपीय देशों के साथ ही अन्य देशों की यात्रा नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday in January 2023: तुरंत निपटा लें अपना काम, नए साल के पहले महीने में इन 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

सर्बिया की सरकार ने इससे पहले, राजनयिक और आधिकारिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा (Without Visa) के 90 दिनों के लिए देश का दौरा करने की अनुमति दे दी थी, जबकि सामान्य पासपोर्ट धारकों (Indian Passport Holders) के लिए यह समय 30 दिनों का कर दिया था. नए साल पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा, कोई भी भारतीय नागरिक बिना वीजा के इस देश में दाखिल नहीं हो सकेगा.

इंडियन एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी

सर्बिया ने जब से ये घोषणा की उसके बाद बेलग्रेड में इंडियन एम्बेसी और सर्बिया ने वीजा नियमों के बदलाव (Servia Rule Changed) करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी गई है. एडवाइजरी में बताया गया है कि यदि कोई एक जनवरी के बाद सर्बिया में सफर करना चाहे, तो उसे दिल्ली एम्बेसी या अपने निवास स्थान से वीजा अप्लाई करना पड़ेगा.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

ONGC Gas Discovery: ओडिशा के महानदी बेसिन में मिला गैस का बड़ा भंडार, क्या सस्ते होंगे LPG और CNG?

ONGC Mahanadi Basin Natural Gas: ONGC को महानदी बेसिन के गहरे पानी में प्राकृतिक गैस…

8 minutes ago

क्या आप भी कर रहे हैं NEET 2026 की तैयारी? इस राज्य के मेडिकल कॉलेज में अचानक बढ़ गईं 100 सीटें

NEET UG 2026: डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे NEET एस्पिरेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी…

21 minutes ago

UP में विधानसभा से पहले राज्यसभा चुनाव का शंखनाद! 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग, जानें पूरा गणित

UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट…

25 minutes ago

थाली में परोसा थूक! UP के बागपत ढाबे का घिनौना सच आया सामने… देखें वायरल VIDEO

Baghpat Spitting On Roti: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ढाबे पर रोटियों पर थूकने…

40 minutes ago