यूटिलिटी

Bank Holiday in January 2023: तुरंत निपटा लें अपना काम, नए साल के पहले महीने में इन 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays List January 2023:  नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए है. लोग नए साल की तैयारियों में लग चुके है. नए साल के पहले महीने यानी कि जनवरी, 2023 में बैंक कर्मचारियों को 13 दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं. इसमें अलग-अलग तारिखों पर अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays in January 2023) दी गई है. ऐसे में अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई खास काम रह गया है, तो इसे तुरंत ही निपटा लें क्योंकि जनवरी महिनें  में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले है, तो आइए जानते है बैंकों की पूरी छुट्टी की लिस्ट. जिसके मुताबिक आप अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं.

राज्यों के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां तय

आपको बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक समान नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग जारी की जाती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Mobile Phones: दुनिया के इन 5 सबसे महंगे मोबाइल फोन की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, सबसे सस्ता फोन भी 18 करोड़ का

Bank Holidays List January 2023: जनवरी में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद

1 जनवरी, 2023 – रविवार, नए साल का जश्न

2 जनवरी, 2023 – सोमवार, नए साल का जश्न मिजोरम में

3 जनवरी, 2023 – मंगलवार, इमोइनु इरत्पा इम्फाल में

4 जनवरी, 2023 – बुधवार, गान-नगाई इम्फाल में

8 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में

14 जनवरी, 2023 – दूसरा शनिवार, मकर संक्रांति पूरे देश में

15 जनवरी, 2023 – रविवार, पोंगल पूरे देश में

22 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में

26 जनवरी, 2023 – गुरुवार, गणतंत्र दिवस  पूरे देश में

28 जनवरी, 2023 – चौथा शनिवार पूरे देश में

29 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में

ऑनलाइन बैंकिंग से जारी रहेगा काम

बैंकों के बंद होने के बावजूद भी ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम असानी से निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंकों की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई गई हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग का काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

31 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

2 hours ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

3 hours ago