खेल

Ruturaj Gaikwad: एक ओवर में 7 सिक्सर जड़ ऋतुराज गायकवाड़ ने छुड़ाए इस गेंदबाज के छक्के, जड़ा नाबाद दोहरा शतक

Ruturaj Gaikwad: विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. सोमवार को ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तरप्रदेश की टीम के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के मारकर रिकॉर्ड बना दिया. गायकवाड़ ने मात्र 159 गेंदों पर 220 रन बनाए इसके साथ ही उन्होंने मैच के 49वें ओवर में एक साथ सात छक्कों की मदद से 43 रन ठोक दिए. उत्तरप्रदेश के बॉलर ने एक नो बॉल फेंकी थी जिसकी वजह से उन्होने एक्सट्रा बॉल (Extra Ball) पर भी छक्का मार दिया. इस पारी की मदद से गायकवाड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में सात छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल (IPL) चेन्नई सुपरकिंग टीम (Chennai Super king) के लिए खेलते है और उनका चेन्नई टीम के साथ लंबा अनुभव है.

धीमी शुरुआत के बावजूद जड़ा तूफानी दोहरा शतक

मैच की शुरुआत में उत्तरप्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को पहले बल्लेबाजी करने न्यौता दिया. जिसके जवाब में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और अपने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए जिसके बाद कप्तान और ऋतुराज ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया. उन्होने कुल 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 330 रनों का स्कोर खड़ा किया. गायकवाड़ ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए. हालांकि उनकी शुरुआत भी ज्यादा तेज अंदाज में नहीं हुई थी. उन्होने अपना अर्धशतक बनाने के लिए 78 बॉल खेली थी इसके साथ ही जब उनका शतक हुआ तो वो 109 गेंद खेल चुके थे. फिर बाद में 15 गेंदों पर 70 रन जड़ डाले और अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में 16 छक्के मारकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. अभी तक लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड सिर्फ रोहित शर्मा के पास था. लेकिन ऋतुराज ने आज उस रिकॉर्ड के बराबरी कर ली. इसके अलावा गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़े-  FIFA 2022: मोरक्को के हाथों बेल्जियम की हार के बाद ब्रसेल्स में भड़के दंगे, दुकानों में तोड़फोड़, गाड़ियां फूंकी

शिवा सिंह के ओवर में मारे 7 छक्के

मैच में महाराष्ट की पारी खत्म होने वाली थी, मैच का आखिरी ओवर बचा था और गेंद यूपी के बॉलर शिवा सिंह के पास थी. उन्होने पहले बॉल पर छक्का उड़ा दिया. जिसके बाद उन्होने लगातार दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी पर गगनचुंबी छक्के उड़ाए, लेकिन पांचवी बॉल अंपायर ने नो बॉल दे दी. इसलिए उन्होने अतिरिक्त बॉल पर भी छक्का मार दिया फिर पारी की आखिरी बॉल पर भी छक्का मारकर इनिंग्स को खत्म किया. इस के चलते उन्होने आखिरी ओवर में कुल 43 रन बटोरे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

12 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

33 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

49 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago