देश

Shivpal Yadav: अखिलेश के साथ आए शिवपाल को योगी सरकार ने दिया झटका, घटाई सुरक्षा, अब Z की जगह मिलेगी Y कैटेगरी सिक्योरिटी

Mainpuri Bypolls: मैनपुरी उपचुनाव के बीच यूपी सरकार ने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया है. शिवपाल यादव को अब Z की जगह Y कैटेगरी सिक्योरिटी मिलेगी. भतीजे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव में जब संबंध ठीक नहीं थे तो योगी सरकार ने शिवपाल की सुरक्षा मई 2017 में बढ़ा दी थी.

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की थी. इसके बाद शिवपाल को जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी. 26 नवंबर को यूपी सरकार ने शिवपाल की सुरक्षा कम करने का आदेश जारी किया था.

शिवपाल की सुरक्षा हुई कम

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 25 नवंबर को राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई. जिसके बाद ये निर्णय हुआ कि इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से सपा विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की जेड श्रेणी की सुरक्षा को कम कर वाई किया जाए.

एसपी सुरक्षा द्वारा शिवपाल की सुरक्षा के संबंध में जारी पत्र

‘Z’ से ‘Y’ श्रेणी में हुआ शिवपाल का सुरक्षा घेरा

एसपी सुरक्षा की ओर से जारी किए गए आदेश में साफ किया गया है कि इस संबंध में 26 नवंबर को गृह विभाग के उप सचिव हरेंद्र कुमार सिंह की ओर से दिशा निर्देश जारी हुआ है. उन्होंने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ और एसएसपी इटावा को भेजे गए पत्र में साफ किया है कि विधायक शिवपाल की सुरक्षा घेरा वाई श्रेणी में बदल दिया गया है. आदेश की प्रतिलिपि कानपुर आईजी और गृह विभाग को भी भेजा गया है.

ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypoll: डिंपल Vs रघुराज, किसके सिर ताज? चाचा बने चाणक्य, BJP का दांव ‘शाक्य’

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. जिसमें सैफई परिवार एक हो गया है. शिवपाल यादव, बहू डिंपल यादव के लिए डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं और डिंपल के जीत का दावा भी कर रहे हैं. साथ ही बीजेपी नेताओं और योगी सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं. मैनपुरी में 5 दिसंबर को मतदान है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

32 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago