IND vs WI
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को बारबाडोस में खेला गया. भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 23 ओवर में केवल 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं, इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने कुछ ऐसा किया कि कप्तान रोहित शर्मा नाराज हो गए. उन्होंने बीच मैदान पर चिल्लाकर शार्दुल पर अपनी भड़ास भी निकाल ली. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
शार्दुल ठाकुर पर रोहित का नाराज होना उनके आलस का कारण बना. दरअसल, यह घटना 19वें ओवर की है. गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप मिड ऑफ में शॉट लगाकर दो रन भागे. फील्डर दूर होने के कारण होप को दो रन मिलना लगभग तय था. लेकिन शार्दुल गेंद के पास देरी से पहुंचे और इस दौरान वे बड़े आलस यानी लेजी दिखे. शार्दुल के इस हरकत के कारण होप ने एक और रन चुरा लिया. वहीं, शार्दुल के इस हरकत पर कप्तान रोहित नाराज हो गए. वे गुस्से में बीच फील्ड में ही शार्दुल ठाकुर पर चिल्ला पड़े.
ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस हिरासत में लेने पर मचा बवाल, थाने पहुंचे सपा नेता ने लगाया बड़ा आरोप
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को उसके ही घर में चारों खाने चित कर दिया. बुरे तरीके से हारने के बाद वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को बारबाडोस के ही मैदान में शाम सात बजे भारत से होगी. गुरुवार को सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम मात्र 23 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. इस टीम ने कुल 114 रन बनाए. वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया. वनडे के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया. भारत की ओर से ईशान किशन से सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…