खेल

कप्तान रोहित शर्मा पर ऐसा क्या बोल गईं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद, जो डिलीट करना पड़ा पोस्ट, BJP ने भी पूछा “क्या अब राहुल गांधी क्रिकेट खेलेंगे”

Shama Mohammad on Rohit Sharma: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर एक पोस्ट कर आफत मोल ले ली. मामला इतना बढ़ गया कि पार्टी की ओर से पोस्ट डिलीट करने को कहा गया है. दरअसल पूरा मामला यह है कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित रूप से रोहित भारत के अब तक के सबसे खराब कप्तान है.

हालांकि, शमा मोहम्मद ने अब अपनी पोस्ट हटा दी है, जिसमें उन्होंने रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित शर्मा की आलोचना की थी.

रोहित शर्मा की प्रशंसा करने वाले एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शमा मोहम्मद ने यह भी पूछा था कि सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एम एस धोनी, विराट कोहली, कपिल देव, रवि शास्त्री और बाकी जैसे अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में मौजूदा कप्तान में ऐसा क्या है जो विश्व स्तरीय है.

क्या राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे

अब इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोला है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान पर निशाना साध रहे हैं, क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे.”

कांग्रेस का स्टैंड

पार्टी के प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने क्रिकेट के एक दिग्गज के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाती हैं. उन्हें एक्स से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.”

भाजपा द्वारा कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाए जाने के बाद खेड़ा ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों के योगदान का बहुत सम्मान करती है और उनकी विरासत को कमतर आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago