खेल

BCCI Naman Awards: सचिन तेंदुलकर को मिला कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, अश्विन, बुमराह और स्मृति मंधाना भी हुए सम्मानित

BCCI Naman Awards: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2025 के दौरान कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर इस प्रतिष्ठित अवार्ड को पाने वाले 31वें खिलाड़ी बन गए हैं.

तेंदुलकर ने क्रिकेटरों को दिया खास संदेश

सम्मान मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बीसीसीआई का धन्यवाद, उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है. यह अवार्ड पाकर मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

इसके अलावा, उन्होंने युवा क्रिकेटरों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया. उन्होंने कहा, “अगर क्रिकेट न होता, तो हम सभी यहां नहीं होते. करियर में कई बार ध्यान भटकाने वाली चीजें आएंगी, लेकिन उनसे बचना जरूरी है. जब आपके पास सब कुछ हो, तो चीजों की कद्र करें और सही व्यवहार करें. जब तक आप क्रिकेट खेल रहे हैं, पूरी मेहनत से खेलें, क्योंकि जब यह खत्म होगा, तब आपको इसकी सबसे ज्यादा याद आएगी.”

रविचंद्रन अश्विन को भी मिला विशेष पुरस्कार

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी विशेष सम्मान से नवाजा. अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने कुल 537 विकेट चटकाए हैं और दुनिया के आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

सम्मान मिलने के बाद अश्विन ने कहा, “मेरा सपना था कि मैं सचिन तेंदुलकर के साथ खड़ा होकर क्रिकेट खेलूं. मेरे जैसे एक साधारण मध्यमवर्गीय लड़के के लिए यह सपना सच होने जैसा था. पूरी यात्रा बहुत शानदार रही. हर पल कुछ नया सीखने को मिला और मैं लगातार खुद को बेहतर बनाता गया.”

हालांकि, अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा नहीं कह रहे हैं. वह क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे और आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे.

बुमराह और स्मृति मंधाना को भी मिला सम्मान

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में पोली उमरीगर अवार्ड से नवाजा गया. वहीं, महिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया.

बुमराह साल 2024 में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे रहे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और इसके अलावा इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया.

इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने 15 विकेट लिए और भारत को 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दिया.

वहीं, स्मृति मंधाना ने भी पिछले साल जबरदस्त फॉर्म में खेली. उन्हें आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. उन्होंने 2024 में सबसे ज्यादा 747 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने वनडे फॉर्मेट में चार शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए.

यह भव्य कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए. इस खास मौके पर सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे मौजूद रहे.


ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक्स पदक विजेता रुबिना फ्रांसिस और केंद्रीय खेल मंत्री फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट में होंगे शामिल


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago