सैम हार्पर (फाइल फोटो)
Sam Harper Injured: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए 5 जनवरी का दिन एक बार फिर झटका साबित हुआ है क्योंकि आज क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसने दस साल पुराने एक दर्दनाक हादसे की यादें ताजा कर दी हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न स्टार्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए. उनकी इस चोट ने उनके साथी खिलाड़ियों में दहशत भर दी. ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली इस टीम की प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्पर के सिर के पास जोर से गेंद लग गई, जिससे वो मैदान पर ही गिर पड़े. हार्पर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्टार्स की टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था. सभी बल्लेबाजों की तरह हार्पर भी नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे. वो थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे. तभी एक गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद उनके ठोड़ी पर लग गई. गेंद इतनी तेजी से आई थी कि हेल्मेट की ग्रिल और गले के बीच फंसी रह गई.
जानकारी के मुताबिक, इस शॉट के कारण हार्पर के गले में गहरा घाव पड़ गया और खून आने लगा. हार्पर वहीं नेट्स पर गिर गए और तुरंत मेडिकल टीम के लोग उनकी जांच के लिए पहुंच गए. जल्द ही हार्पर को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पलताल पहुंचाया गया. हार्पर के साथ प्रैक्टिस सेशन में मौजूद अन्य खिलाड़ी इस हादसे से बुरी तरह घबरा गए और तुरंत ही प्रैक्टिस को रद्द कर दिया गया.
यह भी पढ़ें-MS Dhoni के ‘जिगरी’ दोस्त ने ही लगा दिया चूना, कैप्टन कूल को हुआ 15 करोड़ का मोटा नुकसान
27 साल के हार्पर घटना के बाद होश में थे. इस घटना को लेकर मेलबर्न स्टार्स ने एक बयान जारी किया और बताया कि हार्पर को बैटिंग के दौरान गेंद लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. स्टार्स ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त हार्पर की हालत स्थिर थी. क्लब ने फैंस से हार्पर की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए बताया कि उनकी स्थिति पर अपडेट जल्द ही दिया जाएगा. स्टार्स की टीम शनिवार को हार्पर के बिना ही सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
बता दें कि इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के सिर पर गेंद लगी थी, जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी. ऐसे में सैम हार्पर की आज की घटना ने दस साल पुरानी दुखद यादें ताजा कर दी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…