Sanju Samson emotional dressing room video: वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन का ड्रेसिंग रूम का इमोशनल वीडियो सामने आया है. बीसीसीआई ने सोमवार को यह क्लिप शेयर की, जो मैच के करीब 12 घंटे बाद जारी हुई. वीडियो में सैमसन की पारी के बाद का निजी पल साफ दिखता है. जिसमें उनकी भावनाएं, राहत और आत्मविश्वास सब झलकता है.
मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और टीम के साथ जश्न मनाने के बाद सैमसन चुपचाप ड्रेसिंग रूम में लौटे. वहां भीड़ से दूर, उन्होंने घुटनों पर बैठकर हाथ जोड़कर प्रार्थना की. ठीक वैसे ही जैसे जीत दिलाने वाली बाउंड्री के बाद किया था. फिर उन्होंने उस बल्ले को चूमा, जिसने उनके करियर की सबसे अहम पारी खेली. उनके लिए यह पल राहत और आत्मविश्वास का था. बता दें कि पिछले साल लगातार आलोचना, पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम से हटना, प्लेइंग इलेवन से बाहर होना और फिर टूर्नामेंट में देर से वापसी का नतीजा था. मौका मिलते ही सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाकर भारत को अंतिम चार में पहुंचा दिया.
सूर्यकुमार यादव ने सैमसन की तारीफ में कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है और सही समय पर होता है. इससे बेहतर समय, इससे बेहतर मंच किसी के लिए नहीं हो सकता था कि वो टीम के लिए वही करे जो टीम को चाहिए. जब वो टीम में आया, तो सबसे पहले उसने ग्रुप में कहा कि चलो कुछ ऐसा करते हैं जो टीम को चाहिए, न कि जो तुम्हें चाहिए. जिंदगी में हमने बहुत कुछ देखा है, बहुत उतार-चढ़ाव. मैं आपको पूरे साल की कहानी में नहीं ले जाना चाहता, उसकी जगह खोना, अपनी पसंदीदा जगह से हटकर बल्लेबाजी करना, और फिर उसी जगह पर वापस आना.
उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप जीतना आसान नहीं है. आईसीसी टूर्नामेंट में जो मैच खेले जाते हैं, वो बहादुर लोगों द्वारा जीते जाते हैं, और यह एक बहादुरी भरी पारी थी. वो अच्छी शुरुआत से बहक सकता था, लेकिन जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, एक छोर संभाला, टीम को आगे ले गया. और वो इसका पूरा हकदार है. मैं उसके लिए, उसकी पत्नी, उसके परिवार और उन सभी लोगों के लिए बहुत खुश हूं जो उसे प्यार करते हैं, सपोर्ट करते हैं. हम बस एक कदम दूर हैं. उम्मीद है, यह सिलसिला जारी रहेगा. कहने को बहुत कुछ है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं. वो सब कुछ डिजर्व करता है.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के पीछे किसकी बड़ी साजिश? सऊदी कनेक्शन पर वाशिंगटन पोस्ट का सनसनीखेज दावा
कप्तान की दिल से की गई तारीफ सुनकर सैमसन ने माहौल हल्का कर दिया. उन्होंने एक मजाकिया टिप्पणी की, जिससे सभी खिलाड़ी हंस पड़े. सैमसन ने सूर्यकुमार से कहा कि रुलाएगा क्या पगले? यह पल दिखाता है कि टीम में कितना प्यार और एकजुटता है. सैमसन ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि टीम के अंदर का माहौल भी हल्का और खुशहाल रखा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…