Iran Natanz Nuclear Site Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का आज तीसरा दिन है. अमेरिका-इजरायल की संयुक्त फोर्सेज ईरान पर लगातार बमबारी कर रही हैं. वहीं ईरान भी मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और इजरायल को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है. इसी बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है. जिसके मुताबिक अमेरिका और इजरायल की सेनाओं ने उसके परमाणु साइट पर विध्वंसक हमला किया है. जिसकी वजह से इलाके में रेडिएशन बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी निकाय में ईरान के राजदूत रजी नजफी ने दावा किया है कि इजरायल-अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के नंताज परमाणु परिसर पर हमला किया है.
ईरान के राजदूत की तरफ से यह बयान इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी IAEA की बैठक के दौरान दी गई. जिसमें ईरान ने कहा कि अमेरिकी-इजरायली सेनाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से निगरानी में चल रही परमाणु साइट पर हमला किया गया है.
बता दें कि, नंताज परमाणु साइट ईरान का सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम संवर्धन केंद्र है. जिसपर इजरायल और पश्चिमी देश सालों से चिंता जताते रहे हैं. नंताज इलाका ईरान के मध्य भाग में मौजूद इस्फहान प्रांत के पास पड़ता है.
नंताज परमाणु साइट एक भूमिगत संवर्धन केंद्र है. इसे किसी भी प्रकार के हमलों से बचने के लिए जमीन के नीचे बनाया गया है. जहां यूरेनियम को गैस में बदलकर उसे संवर्धित किया जाता है.
IAEA ने ईरान के इस दावे पर गंभीर चिंता जताई है. इंटरनेशनल एजेंसी का कहना है कि अगर ईरान के परमाणु साइट पर हमला हुआ है तो रेडिएशन का खतरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या नेहरू के कारण खामेनेई से गुस्सा थे पीएम मोदी? शरद पवार के बयान ने छेड़ी नई सियासी जंग
पिछले तीन दिनों से चल रहे इस संघर्ष में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. इन हमलों में 2000 से ज्यादा बम गिराये गए हैं. जिनमें 550 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है. वहीं ईरानी हमलों में अमेरिका के 3 सैनिक मारे गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…