खेल

जापान की धरती पर छा गए हिमाचल के लाल… आर्मीमैन सावन बरवाल पर गदगद हुए पीएम मोदी

भारतीय एथलेटिक्स जगत के लिए एशियन गेम्स 2026 का मंच एक बार फिर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 28 वर्षीय आर्मीमैन और स्टार डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन स्पर्धा में अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और शानदार स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया है. सावन ने इस दौरान अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का नया और शानदार समय दर्ज किया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एशियन गेम्स की इस कठिन स्पर्धा में देश के 44 साल लंबे सूखे को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है.

नागोया में रचा नया इतिहास, तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड

जापान के नागोया में आयोजित इस कड़े मुकाबले में सावन बरवाल ने शुरुआत से ही अपनी शानदार लय बनाए रखी. उन्होंने जापान के इचिताका यामाशिता (2:10:49) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन के पेइयू फेंग (2:12:13) तीसरे स्थान पर रहे. उल्लेखनीय है कि सावन ने इसी साल अप्रैल में रॉटरडैम मैराथन में 2:11:58 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जिसने शिवनाथ सिंह के 48 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था. अब नागोया की इस प्रतिष्ठित रेस में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को 21 सेकंड और बेहतर कर दिया है.

यह भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में चौथा मैराथन पदक है. इससे पहले 1951 में छोटा सिंह ने स्वर्ण और सूरत सिंह माथुर ने कांस्य जीता था, जबकि 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में होसुर कुक्कप्पा सीतारण ने कांस्य पदक हासिल किया था. लेकिन सावन बरवाल पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्होंने देश के बाहर किसी एशियाई खेल में मैराथन का पदक जीता है. अपनी 15-16 वर्षों की लंबी तपस्या और मेहनत का फल मिलने पर सावन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सावन की इस अभूतपूर्व सफलता की सराहना करते हुए लिखा, “सावन बरवाल को एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक पर बधाई. नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड और 40 से अधिक वर्षों बाद इस इवेंट में भारत का पहला पदक, जो देश के बाहर जीता गया पहला एशियाई खेल मैराथन पदक है. उनकी सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प ने देश को गर्व दिलाया. आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं.” सावन की यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं और उभरते एथलीटों के लिए एक प्रेरणा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

7 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

8 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

43 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago