खेल

Shivam Mavi: डेब्यूटांट मावी ने चटकाए 4 विकेट, यूपी एक्सप्रेस के आगे फेल हुए एशियन चैंपियन श्रीलंका के बल्लेबाज

Shivam Mavi:  श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच की खास बात ये थी की दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ डेब्यू कर रहे थे. हालांकि, उसमें से एक खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. मगर दूसरा मैच विनर बनकर सामने आया. उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिवम मावी ने अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला. 24 साल के इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया की श्रीलंकाई बल्लेबाजों की आंखे चका-चौंध रह गई. देखते ही देखते इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट चटका दिए.

डेब्यूटांट मावी ने चटकाए 4 विकेट

शिवम मावी (22 रन देकर चार) ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी भारतीय द्वारा टी20 डेब्यू पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा दर्ज किया. इससे पहले बरिंदर सरन (10 रन देकर चार) और प्रज्ञान ओझा (21 रन देकर चार) के बाद मावी टी20ई डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले केवल तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, अंतिम ओवर में अक्षर पटेल ने श्रीलंका बल्लेबाजों को छकाया

उत्तर प्रदेश का ये तेज गेंदबाज पिछले साल दिसंबर में आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगा अनकैप्ड भारतीय था. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने मावी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा.

मैच हाइलाइट्स

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला मुकाबला जीता. आपको बता दें टीम ने 5 साल बाद साल का पहला मुकाबला जीता है. इस जीत के हीरो रहे डेब्यूटांट शिवम मावी जिन्होंने 4 विकेट चटकाए.

मैच का बेस्ट मोमेंट्स

मावी ने अपने पहले ही ओवर में पथुम निसांका को इस तरह बोल्ड किया कि सब दंग रह गए. गिल्लियां उड़ने के बाद वह बस खड़े कि खड़े रह गए. मावी ने निसांका को महज 1 रन पर बोल्ड कर दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

13 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

14 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

21 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

54 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

57 minutes ago