खेल

Team India: हुड्डा और अक्षर की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप, धोनी-पठान सब रह गए पीछे

IND vs SL T20: दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने मंगलवार, 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मैच में 35 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद साझेदारी की. ये साझेदारी T20 में भारत के छठे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी है. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की 70 रन की साझेदारी सबसे ज्यादा है.

हुड्डा और अक्षर की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप

हुड्डा और अक्षर सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छठे विकेट की साझेदारी की सूची में एमएस धोनी और यूसुफ पठान से भी आगे निकल गए. जून 2009 में, धोनी और पठान ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए नाबाद 63 रनों की साझेदारी की. धोनी और पठान की पार्टनरशिप लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टी20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, अंतिम ओवर में अक्षर पटेल ने श्रीलंका बल्लेबाजों को छकाया

हुड्‌डा-अक्षर की साझेदारी ने पलटा मैच

टीम इंडिया ने 14.1 ओवर में 94 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में दीपक हुड्‌डा-अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी की. इस पार्टरनशिप के दम पर भारत ने मैच को में वापसी की और स्कोर को 162 तक ले गए. दीपक-अक्षर के अलावा ओपनर ईशान किशन (37 रन) और कप्तान हार्दिक पंड्या (29 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेली। शुभमन गिल (7), सूर्यकुमार यादव (7) और संजू सैमसन (5) फ्लॉप.

हुड्‌डा प्लेयर ऑफ द मैच

फिनिशर की भूमिका में 23 बॉल पर 41 रन बनाए. आखिरी ओवर में 2 रन आउट भी किए.

मैच हाइलाइट्स

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 2023 का पहला मुकाबला जीता. आपको बता दें टीम ने 5 साल बाद साल का पहला मुकाबला जीता है. इस जीत के हीरो रहे डेब्यूटांट शिवम मावी जिन्होंने 4 विकेट चटकाए.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago