Shoaib Akhtar Brother Death: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. परिवार पर आए इस दुखद समय की जानकारी खुद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को दी.
फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए शोएब ने बताया कि उनके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अपने संदेश में गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि परिवार जल्द ही नमाज-ए-जनाजा से जुड़ी जानकारी साझा करेगा. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई.
शोएब अख्तर और उनके बड़े भाई शाहिद के बीच बेहद करीबी रिश्ता था. परिवार के लोग और करीबी जानने वाले बताते हैं कि दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे. शाहिद अख्तर ने न केवल पारिवारिक जिम्मेदारियों में बल्कि शोएब के क्रिकेट करियर में भी अहम भूमिका निभाई थी.
जब भी शोएब अपने करियर के दौरान किसी विवाद या मुश्किल दौर से गुजरे, शाहिद हमेशा उनके समर्थन में खड़े नजर आए. यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने शोएब को अंदर तक झकझोर दिया है.
ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेसी को छोड़ा पीछे, फीफा वर्ल्ड कप में बनाया नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
यह दुख इसलिए भी ज्यादा बड़ा माना जा रहा है क्योंकि शोएब अख्तर पहले ही अपनी मां को खो चुके हैं. वर्ष 2021 में उनकी मां का निधन हुआ था और अब बड़े भाई के जाने से उन्होंने अपने जीवन के एक और बेहद करीबी और महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है.
सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी शोएब अख्तर के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. लोग उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की कामना कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…