सीनियर पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत-ए टीम का चयन किया है. इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है, जबकि ध्रुव जुरेल उप-कप्तान होंगे.
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था. स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में भी उनका नाम नहीं था जिसने फैंस को हैरान कर दिया. वहीं, दलीप ट्रॉफी में 184 रन की शतकीय पारी खेलने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है.
इस टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, साई सुदर्शन, नीतीश रेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में टीम से जुड़ेंगे. वह पहले मुकाबले के बाद टीम में शामिल दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे.
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे. पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि 23-26 सितंबर के बीच अगला मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है. इसके बाद दोनों टीमें 30 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी.
वनडे सीरीज का पहला मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को सीरीज के शेष दो मैच आयोजित होंगे.
श्रेयस अय्यर (कप्तान) (Shreyas Iyer), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…