खेल

Shubman Gill Birthday: जब भारतीय क्रिकेट शुभमन गिल पर लगा था आरोपों का दाग, खास दोस्त ने ही किया था खुलासा

Shubman Gill Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे शुभमन गिल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस उन्हें प्यार से ‘प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट’ कहते हैं. भरोसे और नई पीढ़ी की उम्मीद का दूसरा नाम बन चुके गिल का सफर बेहद प्रेरणादायक है. लेकिन क्या आप जानते हैं जब सीधे-साधे शुभमन गिल पर उनके ही एक खास दोस्त ने ओरोप लगाया था. चलिए आपको बताते हैं इस किस्से के बारे में.

किसान परिवार से टीम इंडिया तक का सफर

गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ. उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है. बचपन से ही गिल बेहद शर्मीले और सादगी पसंद रहे. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि उन्होंने छोटी उम्र से ही बड़े सपने देखने शुरू कर दिए.

शुभमन गिल पर उनके खास दोस्त ने ही लगाए थे आरोप

2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा और भारत को जीत दिलाई. इसके बाद साथियों ने ट्रीट की डिमांड की. मजेदार बात यह रही कि गिल ने ट्रीट देने से साफ इनकार कर दिया. इसी पर उनके करीबी दोस्त और मौजूदा टी-20 स्टार अभिषेक शर्मा ने मजाक में उन्हें ‘कंजूस’ कह दिया. अभिषेक ने हंसते हुए कहा था  ‘ये एक पैसा भी खर्च नहीं करता. हम आज तक ट्रीट का इंतजार कर रहे हैं.’ इस पर गिल ने जवाब दिया ‘अगर वर्ल्ड कप जीत गए तो ट्रीट दूंगा’ और हुआ भी ऐसा. भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: “ये गौरव का क्षण है…”, हॉकी में चौथी बार एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद वह तेजी से सीनियर टीम में पहुंचे. वनडे इंटरनेशनल में वह सबसे युवा डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बने. गिल के खाते में अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप, आईपीएल ट्रॉफी और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी उपलब्धियां हैं.

कप्तानी की नई जिम्मेदारी

हाल ही में शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई. माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें सभी फॉर्मेट की कप्तानी भी मिल सकती है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत गिल की कप्तानी में खेल सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

5 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

6 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

20 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

22 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

37 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

43 minutes ago