खेल

World Cup: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को हुआ डेंगू, जानें कौन लेगा उनकी जगह

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है. वहीं अपने पहले मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है. इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने पर संशय है. जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल को डेंगू हुआ है. पिछले कुछ समय में वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज गिल को कथित तौर पर तेज बुखार है और शुक्रवार को उनका डेंगू का टेस्ट होगा जिसके बाद उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा.

अगर शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं तो इससे भारत को बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसे में उनकी जगह पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है और रोहित शर्मा के साथ ऑपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

सामान्य तौर डैंगू से उबरने में लगते हैं 10 दिन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर न्यूज एजेंसी को बताया कि, ‘‘चेन्नई आने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है. उसके कुछ टेस्ट हुए हैं और शुक्रवार को और भी टेस्ट होंगे और फिर पहले मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा.’’ डेंगू से उबरने में मरीज को सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है. सूत्र ने कहा, ‘‘जल्बाजी नहीं करें. अगर यह सामान्य वायरल बुखार हुआ तो वह एंटीबायोटिक लेकर भी खेल सकता है लेकिन यह पूरी तरह से डॉक्टरों की टीम का फैसला होगा.”

यह भी पढ़ें-  ICC World Cup 2023 PAK vs NED: हैदराबाद में आज भिड़ेंगी पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम, मैच से पहले जाने पिच रिपोर्ट

शानदार फॉर्म में चल रहे गिल

शुभमन गिल ने हाल ही में शानदार फॉर्म का दिखाते हुए दूसरे नंबर की रैंक हासिल की है. फिलहाल में उनका प्रदर्शन काफी शानदार चल रहा है. उन्होंने 35 इनिंग्स खेली हैं जिसमें उन्होंने 1917 रन बनाए हैं वहीं उनका स्ट्राइक रेट 102.84 का है. शुभमन ने वनडे क्रिकेट में 6 शतक और 1 अर्ध शतक जड़े हैं. भारत के लिए शुभमन का न खेलना काफी बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. 14 तारीख को पाकिस्तान के साथ भी भारत का मुकाबला होना है.

टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago