देश

Mumbai: 7 मंज़िला बिल्डिंग में लगी आग, 45 झुलसे, 7 लोगों की हुई मौत

Fire in Mumbai’s Goregaon: मुंबई की एक 7 मंजिला इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई. वहीं आग की चपेट में आने से 45 लोग झुलस गए, जबकि 7 की मौत हो गई. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मुंबई के गोरेगांव में स्थित इस इमारत में आग लगते ही अफरातफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस और रेस्क्यूव टीम पहुंची. वहीं इमारत में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद लेनी पड़ी. इस हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कई वाहन हुए जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार आग इमारत के पार्किंग एरिया में लगी है. जिसके बाद वहां पर कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. 30 से ज्यादा मोटरसाइकिलें तो 4 कारों के खाक होने की खबर है. इसके अलावा आग की चपेट में आने से 45 लोग जख्मी हो गए हैं, जबकि 7 की मौत हो गई. घायलों में दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. वहीं डॉक्टरों की एक टीम हादसे में घायलों के इलाज में लगी हुई है.

हादसे की हो सकती है यह वजह

हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, माना जा रहा है कि यह एक वजह हो सकती है आग लगने की. जिसके बाद पार्किंग और इमारत की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई होगी. आग लगने की वजह क्या है इसकी जांच पुलिस और फायर ब्रिगेड कर रही है. वहीं इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रेलवे ने बदला यूपी के प्रतापगढ़, बिशनाथगंज और अंतू स्टेशन का नाम, अब ये होगी नई पहचान

डॉक्टरों की एक टीम सभी घायलों के इलाज में जुटी हुई है. हादसे के बाद सोसाइटी में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं हादसे के समय को लेकर स्थानीय लोगों और इमारत में रहने वाले लोगों के अनुसार शुक्रवार (6 अक्टूबर) की सुबह यह हादसा हुआ बताया जा रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago