मनोरंजन

एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म “मिशन रानीगंज” में नज़र आएंगे बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज

बीसीसीएल पीबी एरिया भू सम्पदा विभाग में काम करने वाले बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आएंगे।मिशन रानीगंज में बीसीसीएल कर्मी कांट्रेक्टर (ठिकेदार) के किरदार में नज़र आएंगे।06 अक्टूबर मिशन रानीगंज रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज ” माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाने का काम किया था। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे। फ़िल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे।

किसी चुनौती से कम नहीं बॉलीवुड में मौका मिलना

बॉलीवुड में मौका मिलना किसी चुनौती से कम नहीं, जहाँ लोग जिंदगी गुज़ार देते है मुम्बई में रह कर वहीं बीसीसीएल के पीबी एरिया के भू सम्पदा विभाग में कार्यरत संजय भारद्वाज ने अपने हुनर और काबिलियत के बदौलत धनबाद में रह कर बॉलीवुड के जाने माने सितारों के साथ काम कर चुके हैं। संजय पिछले 35 सालों से थिएटर स्टेज शो करते आ रहे हैं, जिसमे भारत के लगभग 15 से अधिक राज्यों में दिल्ली, आगरा, भागलपुर, मुंगेर, बरियारपुर, दानापुर, पटना, आरा, मणिपुर, जगदलपुर, डेहरी, मुगलसराय, वाराणसी, आज़मगढ़, धामपुर, डालमियानगर, देहरादून, कोलकाता, छत्तीसगढ़, रांची, जमशेदपुर, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, गनगनियाँ,आसनसोल, कुल्टी, जमुड़िया जा कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके है, वे लगभग 250 से ज्यादा थिएटर एवं 5000 से ज्यादा नुक्कड़ नाटक कर चुके है।

ये भी पढ़ें- 9 साल बाद Salman Khan और Arijit Singh की दुश्मनी हुई खत्म! भाई जान के घर पहुंचे सिंगर, Video

वही बीसीसीएल कर्मी के मिशन रानीगंज में अभिनय करने से पूरा परिवार ,आरोही नाट्य मंडली कलाकार और बीसीसीएल के अधिकारी काफ खुश है। मिशन रानीगंज में अभिनय करने वाले संजय भारद्वाज ने कहा कि फ़िल्म के लेखक ने उन्हें फोन किया था।आसनसोल में मिलने गए थे।लेखक ने कहा कि माइनिंग से सम्बंधित शब्दो को जानना है।जानकारी देने के बाद वापस आ गये।एक दिन आचनक फोन लेखक कर लंदन जाने की कहते है।उन्हें कहा गया कि फ़िल्म में कांट्रेक्टर (ठिकेदार) की किरदार निभाना है।मुख्यता फ़िल्म में उनका किरदार नेगेटिव है।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago