खेल

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने धमाकेदार खेल से इतिहास रच दिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त 112 रनों की पारी खेली.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं.

टेस्ट और वनडे में पहले ही चमका चुकी हैं कमाल

स्मृति मंधाना ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 127 रनों की यादगार पारी खेली थी.

वह उनका पहला टेस्ट शतक था, जिसने उनकी तकनीक और धैर्य दोनों का लोहा मनवाया. वनडे क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहद दमदार है.

अब तक स्मृति उन्होंने 11 शतक ठोके हैं और लंबे वक्त से भारत की ओपनिंग की रीढ़ मानी जाती हैं. हर बड़े मुकाबले में उनका योगदान टीम को मजबूती देता आया है.

T20 में धमाल, इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

28 जून को नॉटिंघम में उन्होंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सिर्फ 62 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए.

Smriti Mandhana इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इंग्लैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है.

स्मृति ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेला और हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. उनकी इस पारी ने मैच का रुख पहले ही तय कर दिया था.

महिला क्रिकेट के खास क्लब में मिली जगह

अब स्मृति मंधाना अब उन चुनिंदा महिला खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जमाया है.

ये उपलब्धि हासिल करना बेहद मुश्किल माना जाता है और यह उनकी मेहनत, अनुभव और निरंतरता का नतीजा है.

इससे पहले कुछ ही महिला खिलाड़ी इस क्लब का हिस्सा बन पाई हैं, और अब भारत का नाम भी इस लिस्ट में दर्ज हो गया है. यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा पल मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: 29 जून की वो ऐतिहासिक शाम जब भारत बना विश्व चैंपियन, बारबाडोस में लहराया था तिरंगा

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…

39 seconds ago

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…

20 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

51 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

53 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

1 hour ago