खेल

SRH vs DC: हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का मास्टर प्लान, पहले गेंदबाजी चुनी

SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

पॉइंट्स टेबल की भी लड़ाई जारी

दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से उतर रही हैं, क्योंकि दोनों ने अपना पिछला मुकाबला जीता था. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैचों में 3 जीत हासिल कर 6 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 6 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक जुटाए हैं और वह चौथे स्थान पर है. इसी के साथ यह मैच में जिसकी जीत होती है, वो पॉइंट्स टेबल में भी बढ़त बना लेगा.

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs DC head-to-head)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि DC ने 12 मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. अब हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार: मुंबई में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पड़ोसियों को पीटा


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs DC Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स (DC Playing 11): पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

1 minute ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago