Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार: मुंबई में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पड़ोसियों को पीटा

Yusuf Pathan के ससुर और साले को Mumbai के भायखला में मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया. मामूली विवाद ने हिंसक रूप लिया, आरोपियों ने पड़ोसियों पर लाठी-डंडों और बैट से हमला किया…

Yusuf Pathan Family Fight Case: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद यूसुफ पठान के ससुराल पक्ष से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के भायखला इलाके में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने यूसुफ पठान के ससुर, साले और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन लोगों ने एक शख्स और उसके परिवार पर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला किया.

गड्ढे के पानी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना शनिवार (18 अप्रैल) रात करीब 9 बजे की है. यूसुफ खान नामक एक स्थानीय व्यक्ति अपनी कार से घर लौट रहा था. सड़क पर बने एक गड्ढे में पानी भरा था, जिससे गुजरते समय पानी की कुछ बूंदें वहां खड़े शोएब खान पर गिर गईं. यूसुफ खान ने तुरंत गाड़ी रोककर माफी भी मांगी, लेकिन शोएब बहस करने लगा. गुस्से में आकर शोएब ने बांस से कार का शीशा तोड़ दिया और यूसुफ के साथ मारपीट की.

पुलिस स्टेशन जाते समय फिर किया हमला

घायल यूसुफ खान जब अपने परिवार के साथ इस मामले की शिकायत दर्ज कराने भायखला पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें फिर से घेर लिया गया. इस बार शोएब के साथ यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, उनके बेटे उमरशा और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान भी शामिल थे.

आरोप है कि इन चारों ने मिलकर यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर बेसबॉल बैट और लाठियों से हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष में यूसुफ खान के साले सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को भी गंभीर चोटें आई हैं.

2 मई तक जेल भेजे गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए भायखला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीन मुख्य आरोपियों—खालिद खान, उमरशा और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया. चौथा आरोपी शहबाज पठान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तारी: खालिद खान, उमरशा और एक अन्य

धाराएं: हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज.

अदालती कार्रवाई: तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 2 मई 2026 तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बड़े होटल पर थी हमले की साजिश! पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे शाहज़ाद भट्टी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

सांसद यूसुफ पठान की कोई प्रतिक्रिया नहीं

चूंकि मामला एक हाई-प्रोफाइल सांसद के परिवार से जुड़ा है, इसलिए पूरे मुंबई और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है. हालांकि, इस पूरे विवाद पर फिलहाल सांसद यूसुफ पठान या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital