AI जेनरेटेड इमेज
Iran US Conflict: अमेरिका और इजरायल की तरफ से किये जा रहे लगातार हमलों को लेकर अब ईरान ने आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है. ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला होता है तो वो पूरे मिडिल ईस्ट के तेल और गैस भंडार में आग लगाकर बर्बाद कर देगा.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसके बंदरगाहों और ऊर्जा के ढांचे को खत्म करने की कोशिश की गई तो पूरा मिडिल ईस्ट आग की लपटों से घिरा मिलेगा. अमेरिका और इजरायल के किसी भी हमले का सबसे भयानक और विनाशकारी जवाब दिया जाएगा.
गुरुवार को ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली जारी लारीजानी ने अपने सरकारी टीवी को दिये गए बयान में कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट में सिर्फ दर्द ही मिलेगा. हम उसे पछताने पर मजबूर कर देंगे.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि ईरान पर किसी भी प्रकार के हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. हमले की स्थिति में इस क्षेत्र में अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों से जुड़े तेल और गैस के सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को आग के हवाले कर देगा. IRGC ने यह बयान तब दिया है जब अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं और कुछ दिनों पहले इजरायल ने ईरान के कई तेल डिपो पर हमले कर उन्हें आग के हवाले कर दिया है.
इजरायल के इन हमलों से ईरान के तेल भंडार वाले क्षेत्र कई दिनों तक जलते रहे. राजधानी तेहरान काले धुएं की चपेट में है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा है कि उसने उन ठिकानों पर हमले किये हैं, जिसका इस्तेमाल IRGC करता है.
दुनिया में तेल की लाइफ लाईन कहे जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने बंद कर दिया है. वहां से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है. जिससे पूरी दुनिया का वैश्विक ऊर्जा व्यापार चरमरा गया है. पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत जैसी खबरें सामने आ रही हैं.
ईरान ने मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति को भी कड़ी चेतावनी दी है. ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली जारी लारीजानी ने कहा कि युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन यह ट्वीट से नहीं जीता जाता. हम पीछे नहीं हटने वाले. उन्होंने यह भी कहा कि हम ट्रंप को पछताने पर मजबूर कर देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…