खेल

न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद टीम इंडिया मालामाल! ICC ने बरसाए रिकॉर्डतोड़ पैसे, चैंपियन बनने पर मिली इतनी बड़ी रकम

T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हो रही है. विश्व विजेता बनने पर ICC ने भारत को 24 करोड़ से ज्यादा रुपये देने की घोषणा की है.

बता दें कि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फाइनल प्राइज मनी घोषित कर दी है. न्यूजीलैंड को खिताबी मैच में 96 रन से मात देने के बाद भारत को 26,39,423 अमेरिकी डॉलर (लगभग 24 करोड़ 29 लाख रुपये) बतौर प्राइज मनी मिलेंगे.

रनर-अप न्यूजीलैंड को 14,22,692 डॉलर (13 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी. इस बार की प्राइज मनी में 2024 में घोषित आईसीसी टूर्नामेंट प्राइज मनी के मुकाबले इजाफा हुआ है. सेमीफाइनल गंवाने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को 10,05,577 डॉलर, जबकि इंग्लैंड की टीम को 9,74,423 डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे.

पाकिस्तान को भी मिलेंगे पैसे

सुपर 8 में पहुंचने वाली लेकिन नॉकआउट में आगे नहीं बढ़ पाने वाली चार टीमों, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका को क्रमशः 5,38,269 डॉलर, 5,22,692 डॉलर, 4,91,538 डॉलर और 4,75,962 डॉलर मिलेंगे.

इस बीच, जो टीमें सुपर 8 स्टेज तक पहुंचीं लेकिन आगे नहीं बढ़ पाईं, जिनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए शामिल हैं, उनमें से प्रत्येक टीम को 3,09,808 डॉलर दिए जाएंगे.

शेष प्रतिभागियों में स्कॉटलैंड को 2,78,654 डॉलर और आयरलैंड को 2,71,731 डॉलर मिलेंगे. इस बीच, इटली, नीदरलैंड्स, यूनाइटेड अरब अमीरात और नेपाल को 2,56,154 डॉलर देने की घोषणा की गई है.

पहले स्टेज में बाहर होने वाली टीमें मालामाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले स्टेज में बाहर हो होने वाली कनाडा, नामीबिया और ओमान की टीमों को 2,25,000 डॉलर का बेस पार्टिसिपेशन पेमेंट मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session 2026 Live: लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाई संसद, अमित शाह बोले- स्पीकर सभी के होते हैं

आईसीसी ने बताया है कि यह आंकड़े ग्रुप स्टेज, सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल में टीमों की ओर से कमाए गए ग्रॉस प्राइज मनी को दर्शाते हैं. इन अमाउंट में बेस पार्टिसिपेशन पेमेंट, मैच जीतने पर बोनस और टूर्नामेंट स्टेज में आगे बढ़ने पर मिलने वाले रिवॉर्ड शामिल हैं. हालांकि, गवर्निंग बॉडी ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े किसी भी लागू टैक्स कम्प्लायंस या डिडक्शन से पहले कैलकुलेट किए गए हैं.

रिकॉर्ड प्राइज पूल प्रत्येक टीम को मिलने वाले बेस पार्टिसिपेशन पेमेंट (2,25,000 अमेरिकी डॉलर), फाइनल टीम प्लेसमेंट, विन बोनस और टूर्नामेंट के हर स्टेज में प्रोग्रेस को दर्शाता है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago