खेल

Asia Cup 2025: एशिया कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, 4.3 ओवर में ही यूएई के खिलाफ जीता मैच

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है. दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया.

महज 58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की. अभिषेक शर्मा शुरू ही आक्रामक नजर आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर धमाकेदार शुरुआत की. अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की तेज साझेदारी की. इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए.

तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी. भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता. गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई यूएई की टीम

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई. टी20 अंतरराष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है.

यूएई के लिए आलिशान शराफू ने 22 रन बनाए, वहीं कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2.1 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए. ये कुलदीप की स्पिन का ही कमाल था कि यूएई 57 रन पर सिमट गई. इसके अलावा, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए. बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले. हार्दिक पांड्या एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें विकेट नहीं मिल सका. हालांकि उन्होंने एक ओवर ही गेंदबाजी की.


ये भी पढ़ें: IND vs UAE: रोहित शर्मा 26 मिनट में बने हीरो, बुमराह-पंड्या की नाकेबंदी से आसान हुई भारत की जीत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago