खेल

IPL 2024 में वापसी करेंगे ऋषभ पंत! वीडियो शेयर कर दिए संकेत

Rishav Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर दिखने वाले हैं. उनकी रिकवरी काफी तेजी से हो रही है. दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे में घायल होने के बाद वो क्रिकेट से दूर हैं. लेकिन उन्होंने अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है. जिसमें वह हैवी वेट लिफ्टिंग करते दिख रहे हैं. कार हादसे के बाद पंत का यह दूसरा वीडियो है, जिसमें वह वेटलिफ्टिंग करते दिख रहे है लेकिन इस वीडियो में वह हैवी वेट लिया हुआ है. पहले भी पंत ने ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

ऋषभ पंत से शेयर किया वीडियो

ऋषभ पंत ने शानदार कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद से अटकलें लगना शुरू हो गया है कि पंच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. आईपीएल शुरू होने में अभी करीब चार महीने का समय है और जिस रफ्तार से पंत की रिकवरी हो रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि वह अगले सीजन में आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं. अगर आईपीएल में उनकी वापसी होती है तो जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर होगी.

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया’

कार हादसे में हो गए थे घायल

बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी. पंत ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई थी. इसके बाद कुछ राहगीरों ने पंत को अस्पताल में भर्ती कराया था. काफी समय तक उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चला. उसके बाद उनका इलाज मुंबई में हुआ. फिलहाल ऋषभ पंत बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है और रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

13 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago