कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
आचार्य प्रमोद कृष्णम
DMK MP Comment On Gaumutra: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने संसद के अंदर एक विवादित बयान दे डाला. सेंथिलकुमार के ‘गौमूत्र’ पर दिए बयान के बाद से भाजपा शासित राज्यों में सेंथिलकुमार की कड़ी आलोचना की जा रही है. भाजपा के नेता और सांसदों ने डीएमके सांसद की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है. अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है.
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सेंथिलकुमार के ‘गौमूत्र’ वाले बयान पर कहा- “DMK के नेताओं की अगर यही हरकतें रही और सनातन धर्म के खिलाफ वे ऐसी ही बकवास करते रहे तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी भाजपा का परचम लहरा जाएगा.”
आचार्य कृष्णम ने कहा कि संसद में गौमूत्र छिड़कने का सवाल है तो वो वैसे से ही मंदिर है. ‘पंच गव’ मंदिर में प्रयोग होता ही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि DMK के नेता रावण के खानदान के लोग हैं. आसुरी शक्ति हैं. ये सब भारत को बर्बाद करना चाहते हैं. इनका मकसद सनातन धर्म को खत्म करने का है. ये भारतीय लोकतंत्र को भी खत्म करना चाहते हैं.
इसी प्रकार एक और कांग्रेसी नेता मिलिंद देवरा की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर कहा- “देश के सांसद के तौर पर उनके द्वारा गौ माता और 1 अरब से अधिक भारतीयों द्वारा पूजी जाने वाली सनातन धर्म संस्कृति के खिलाफ ऐसे अपमानजनक बयान आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी तरह ही कई लोग है जो खुद को सनातनी मानते हैं.”
हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से 3 हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया. इसे लेकर DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार ने संसद में हिंदी पट्टी राज्यों का हवाला देते हुए ”गौमूत्र” का बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…