Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साउथ अफ्रीका से हार के बाद गंभीर देंगे इस्तीफा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Test Series Loss: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उनके भविष्य का फैसला BCCI करेगा.

Test Series Loss: टीम इंडिया के लिए पिछले साल से टेस्ट क्रिकेट का सफर मुश्किलों से भरा रहा है. पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 0-3 से हराया और अब साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीतकर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया है. कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार और गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन की शर्मनाक शिकस्त ने सबको चौंका दिया.

गंभीर की कोचिंग पर सवाल

गौतम गंभीर पिछले साल ही तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कोच बने थे लेकिन उनके रहते हुए घर में खेले गए 9 टेस्ट मैचों में भारत को 5 हार का सामना करना पड़ा है. जीत सिर्फ 4 मैचों में मिली है, वो भी बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ. ऐसे में सवाल उठ रहै है कि क्या गंभीर को हटाने की मांग उठने लगी है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर का जवाब

साउथ अफ्रीका से हार के बाद गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उनसे तीखे सवाल पूछे गए. उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी पूरी टीम की है और इसकी शुरुआत उनसे ही होती है. जब उनसे उनके भविष्य पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि ये फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करेगा, वो खुद नहीं करेंगे.

गंभीर का पलटवार

गंभीर ने अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा, “मैं अहम नहीं हूं, भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है. ये मत भूलिए कि मेरे रहते ही टीम ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीते.”

ये भी पढ़ें-‘भारत आना आसान नहीं होता’, गुवाहाटी टेस्ट जीतने के बाद क्या बोले ऐडन मार्करम?

लगातार हार ने गंभीर की कोचिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन उनका कहना है कि फैसला BCCI ही करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital