Bharat Express DD Free Dish

‘भारत आना आसान नहीं होता’, गुवाहाटी टेस्ट जीतने के बाद क्या बोले ऐडन मार्करम?

IND vs SA Clean Sweep: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत क्लीन स्वीप कर दिया. हालांकि, उसके लिए यह इतना आसान नहीं था. मैच जीतने के बाद एडन मार्करम (Aiden Markram) ने बताया कि यह कितना चुनौतीपूर्ण था.

Aiden Markram on Historic Guwahati Test Win Beating india vs south-africa at Home Is Never Easy IND vs SA Clean Sweep

ऐडन मार्करम

IND vs SA Clean Sweep: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर 25 साल बाद घरेलू सरज़मीं पर क्लीन स्वीप किया. इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी प्रोटियाज ने 30 रन से जीत दर्ज की थी. 2000 के बाद यह दूसरी बार हुआ जब भारत को अपने ही घर में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 140 रन पर सिमट गई. रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. साइमन हार्मर ने 6 विकेट लेकर मैच में अपना दबदबा कायम रखा. मैच जीतने के बाद एडन मार्करम (Aiden Markram) का बयान सामने आया है.

बता दें चौथे दिन मंगलवार को साउथ अफ्रीका (IND vs SA Test) ने दूसरी पारी 260/5 पर घोषित की. पहली पारी में प्रोटियाज ने 489 रन बनाए थे, जवाब में भारत 201 रन पर ऑलआउट हो गया था और यह टेस्ट हाथ से निकल गया.

एडन मार्करम का बयान

एडन मार्करम ने कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है. सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कोशिश की है. भारत आना आसान नहीं होता, खासकर विदेशी टीमों के लिए मुश्किल हालात में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है. एक ग्रुप के तौर पर आपको इस बात का भरोसा होना चाहिए कि आप उनके घर में दुनिया की बेस्ट टीमों का सामना कर सकते हैं. रास्ते में कुछ अच्छे किस्मत वाले पल भी मिले, और पूरी टीम पर गर्व महसूस होता है.

मैच की खास बातें (IND vs SA Guwahati Test)

  • – हार्मर का कमाल: साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल.
  • – मार्करम का कैच रिकॉर्ड: एडन मार्करम ने मैच में 9 कैच पकड़कर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच का दक्षिण अफ्रीकी रिकॉर्ड बनाया.
  • – जडेजा की फाइट: रवींद्र जडेजा ने 54 रन की पारी खेली, जो भारत की ओर से दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर रहा.

IND vs SA Test प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका का धमाकेदार प्रदर्शन, भारत के हाथ से निकला गुवाहाटी टेस्ट

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.

घर में भारत को हराना आसान नहीं होता

साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत को उसके घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता. एडन मार्करम ने अपने बयान में साफ कहा है कि यह जीत उनके लिए इसलिए भी बड़ी है क्योंकि, उन्होंने भारत को उसके घर में हराया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read