खेल

ठाणे में प्रेसिडेंट कप में दिखा बॉलीवुड का जलवा: क्रिकेट मैदान पर उतरे संजय दत्त और सुनील शेट्टी, दर्शकों में भारी उत्साह

Abhishek Pandey 


Thane President Cup 2026: शहर के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में इन दिनों क्रिकेट का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है. टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप’ अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है. सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हो रहे इस टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का दिन था, लेकिन मैदान पर सिर्फ खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘बाबा’ और ‘अन्ना’ का भी जादू सिर चढ़कर बोला.

मैदान पर उतरे संजू बाबा और सुनील शेट्टी

रविवार की शाम स्टेडियम में उस वक्त शोर दोगुना हो गया जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी सफेद जर्सी में मैदान पर उतरे. शाम करीब 7 बजे दोनों सितारों ने न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद भी बल्ला थामकर हाथ आजमाए. दर्शकों के लिए यह किसी फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा नजारा था.

मैदान पर बातचीत के दौरान दोनों कलाकारों ने ठाणे शहर से अपने पुराने और गहरे रिश्ते को याद किया. उन्होंने कहा कि ठाणे से उनका लगाव नया नहीं है, यहाँ की जनता ने उन्हें हमेशा बहुत प्यार दिया है. इतना ही नहीं, सितारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काम करने के अंदाज और राज्य में हो रहे विकास की जमकर तारीफ भी की.

शिवमणि के ड्रम और फैंस का शोर

मैच के बीच रोमांच का तड़का लगाने पहुंचे मशहूर ड्रमर शिवमणि. अपनी जादुई उंगलियों से जब उन्होंने ड्रम बजाना शुरू किया, तो पूरा स्टेडियम थिरकने लगा. संगीत और क्रिकेट के इस बेजोड़ संगम ने सेमीफाइनल और फाइनल की शाम को यादगार बना दिया. शिवमणि की प्रस्तुति ने खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा भर दी.

स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

टूर्नामेंट के आखिरी दिन खिताब की जंग देखने और अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए ठाणे के नागरिकों ने दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में भारी भीड़ जुटाई. स्टैंड्स खचाखच भरे हुए थे और हर तरफ उत्सव जैसा माहौल था. क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि श्रीकांत शिंदे की इस पहल ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया है, बल्कि शहर को एक शानदार एंटरटेनमेंट पैकेज भी दिया है.

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK: IPL 2026 में सबसे बड़ा टारगेट! 19वें ओवर में 6, 2, 4, 6, 6, 6… डेविड ने बरसाया कहर, CSK को मिला विशाल लक्ष्य

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

7 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

32 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

36 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

51 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

57 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago