खेल

अंतर्राष्ट्रीय टी20 में महज 7 रनों पर ऑलआउट हुई ये टीम, पहली बार बना 10 से कम रन का स्कोर

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम का मात्र 7 रन पर ऑल आउट होना काफी हैरान करने वाला है. लेकिन सच यही है और टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड आइवरी कोस्ट के नाम दर्ज हुआ है. यह टीम नाइजीरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में महज 7 रनों पर ढेर हो गई. आइवरी कोस्ट ने रविवार को लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब रीजनल क्वालीफायर मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. आइवरी कोस्ट की टीम नाइजीरिया के खिलाफ सिर्फ सात रन पर आउट हो गई और इस तरह उन्होंने 264 रनों से यह मुकाबला गंवाया.

नाइजीरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्लेयर ऑफ द मैच सेलिम सलाउ ने शतक बनाया. वह 53 गेंदों पर 112 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए. इस बीच, सुलेमान रनसेवे (50) और इसाक ओक्पे (नाबाद 65) ने आइवरी कोस्ट को 271/4 तक पहुंचाया.

नाइजीरिया के गेंदबाजों का गदर

फिर नाइजीरिया ने आइवरी कोस्ट के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर इसहाक दानलाडी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रॉस्पर उसेनी ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए. इसके अलावा, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पीटर अहो ने दो और सिल्वेस्टर ओक्पे ने एक विकेट लिया. आइवरी कोस्ट की ओर से 11 में से 7 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके. एक बल्लेबाज सबसे ज्यादा 4 रन ही बना सका. बाकी के 3 बल्लेबाज सिर्फ 1-1 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. इस तरह नाइजीरिया की टीम ने रिकॉर्ड 264 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे कम स्कोर

यह पुरुषों के टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है. इससे पहले मंगोलिया की टीम इस साल सितंबर में सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर आउट हो गई थी. पिछले साल 2023 में भी आइल ऑफ मैन ने भी स्पेन के खिलाफ 10 ही रन बनाए थे. मंगोलिया ने इसके बाद 12 और 17 रन का स्कोर क्रमशः जापान और हांगकांग के खिलाफ बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

32 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

34 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

51 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago