IPL के पूर्व चेयरमैन और BCCI के सदस्य रह चुके ललित मोदी को भारत छोड़े हुए करीब 14 साल हो चुके हैं. इस दौरान उनके ऊपर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं, जैसे उन्होंने अचानक भारत क्यों छोड़ा, भारत से कितना पैसा लेकर गए, आदि. हाल ही में एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं. ललित मोदी ने यूट्यूबर राज शमनी के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि 2009 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार ने IPL के दूसरे सीजन पर बैन लगा दिया था. इस फैसले के बाद, IPL का दूसरा सीजन भारत की बजाय साउथ अफ्रीका में खेला गया था.
राज शमनी के साथ बातचीत में ललित मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने IPL के आयोजन को रोकने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि IPL के आयोजन से लोकसभा चुनावों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने बताया, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि IPL को साउथ अफ्रीका ले जाया जाएगा. लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह तय किया कि IPL किसी भी चीज़ से बड़ा हो सकता है, और चुनावों पर असर डाल सकता है. इसलिए, सरकार ने BCCI को आयोजन की अनुमति नहीं दी. जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं थी, वहां IPL को आयोजित करने की सहमति मिली, और हमनें फैसला किया कि BJP शासित राज्यों में IPL के मैच होंगे. हमें सुरक्षा के लिए BSF की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने BSF को BJP शासित राज्यों में भेजने से इनकार कर दिया. सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि BJP शासित राज्यों में IPL नहीं हो सकता.’
ललित मोदी ने आगे बताया, ‘इसके बाद BCCI ने एक बैठक बुलाई, और मैंने वहां कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें या तो दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड जाना होगा, और अगर दूसरा सीजन नहीं हुआ, तो IPL का भविष्य खतरे में था.’
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में मिले भारत के दो भगोड़े… विजय माल्या के बेटे की शादी में ललित मोदी शामिल, जमकर हुआ डांस, तस्वीरें वायरल
पॉडकास्ट में ललित मोदी ने अपने देश छोड़ने के बारे में भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मैंने देश छोड़ा जब मुझे जान से मारने की धमकी मिली. शुरू में कोई कानूनी मामला नहीं था, लेकिन दाऊद इब्राहिम ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. वह मुझे लगातार धमकी दे रहा था, क्योंकि वह मैच फिक्सिंग में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इसके लिए कभी तैयार नहीं था. मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और खेलों की एकता बहुत महत्वपूर्ण लगती थी.’ बता दें कि राज शमनी एक जाने माने यूट्यूबर हैं. उनके पॉडकास्ट में ललित मोदी के अलावा कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी भी आ चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…