खेल

वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा की जोरदार वापसी! प्लेइंग इलेवन का बदला समीकरण, जानिए किस प्लेयर की छुट्टी तय?

Tilak Varma comeback before T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी खबर आई है. दरअसल मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच(ind vs usa warm up match) में शानदार पारी खेली है. जिससे सेलेक्टर्स को भरोसा मिल है कि वह पूरी तरह फिट हैं और टीम में उनकी जगह लगभग पक्की हो चुकी है. ज्ञात रहे तिलक काफी समय से ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे लेकिन उनकी इस बल्लेबाजी देखकर कहीं से भी नहीं लगा कि वह लंबे समय तक चोटिल रहे थे.

वहीं मैच से पहले तिलक ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया था. उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि रवि बिश्नोई के साथ गेंदबाजी का भी अभ्यास किया, जिससे उनकी तैयारी साफ नजर आई.

तिलक ने दिखाई फिटनेस और फॉर्म

करीब एक महीने बाद मैदान पर लौटे तिलक ने मैच(ind a vs usa a) में हर कोने में शॉट लगाए. शानदार रिवर्स स्वीप खेलते हुए जबरदस्त छक्के जड़े. हालांकि वह 38 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन छोटी सी पारी में उन्होंने सेलेक्टर्स को संकेत दे दिया कि भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर वह पूरी तरह तैयार हैं. उनकी यह पारी टीम के लिए बड़ा आत्मविश्वास लेकर आई है.

ईशान या संजू किसको मिलेगी जगह?

तिलक की वापसी ने एक बात तो साफ कर दी है लेकिन दूसरे ओपनर और विकेटकीपर के पायदान के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है. संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए हैं. वहीं ईशान किशन ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए हैं कि 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अभियान शुरू होने से पहले यह साफ हो जाएगा कि ईशान और संजू में से किसको प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी. यह भी बता दें कि फिलहाल ईशान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें:IND vs PAK: पाकिस्तान ने किया इनकार तो फिर श्रीलंका क्यों जाएगी टीम इंडिया? जानें ICC का प्रोटोकॉल

वॉशिंगटन सुंदर का बैकअप कौन?

टीम के सामने एक और बड़ी चुनौती ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस है. सुंदर अभी रिकवरी मोड में हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट ‘प्लान-बी’ तैयार रख रहा है. रवि बिश्नोई को आजमाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में अच्छे विकेट चटकाए हैं. दिलचस्प बात यह रही कि अभ्यास मैच में तिलक वर्मा, रियान पराग और आयुष बदोनी से भी गेंदबाजी कराई गई. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि जरूरत पड़ने पर बल्लेबाज कुछ ओवर निकाल सकें.

7 फरवरी को साफ हो जाएगी तस्वीर

नजरें अब 7 फरवरी पर टिकी हैं जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. USA के खिलाफ होने वाले पहले ग्रुप मैच में ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि प्लेइंग एलेवन (T20 World Cup 2026 Team India) का हिस्सा कौन होगा कौन नहीं. हालांकि तिलक वर्मा की जोरदार वापसी ने टीम में नई ऊर्जा भरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

2 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

3 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

22 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

37 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

41 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago