खेल

सेंचुरियन में तिलक की सेंचुरी के मदद से भारत ने बनाया दक्षिण अफ्रीका में अपना सबसे बड़ा स्कोर, 220 रनों का दिया लक्ष्य

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 220 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, खासकर तिलक वर्मा ने अपने करियर का पहला शतक जमाया.

तिलक वर्मा का पहला शतक

भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही. टीम ने दूसरी ही गेंद पर पहला विकेट गंवा दिया, जब संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर 52 गेंदों में 107 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को शुरुआती संकट से उबारा.

अभिषेक शर्मा की तेजतर्रार फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में तेजतर्रार फिफ्टी लगाई, लेकिन अगले ही गेंद पर वह केशव महाराज का शिकार बने और 50 रन पर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. तिलक ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 51 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया. उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे.

डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह ने भी उपयोगी योगदान दिया और 6 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसके बाद वे रन आउट हो गए. भारतीय टीम ने कुल 6 विकेट पर 219 रन बनाए. अफ्रीकी गेंदबाजों में केशव महाराज और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट हासिल किए.

रमनदीप सिंह का डेब्यू

इस मैच के साथ ही ऑलराउंडर रमनदीप सिंह का इंटरनेशनल डेब्यू हुआ है. उन्हें आवेश खान की जगह टीम में शामिल किया गया. सीरीज के शुरुआती दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. पिछले मैच में भारतीय टीम जीत के करीब पहुंचकर 3 विकेट से हार गई थी, जबकि पहले मैच में उसने जीत हासिल की थी.

अब तीसरे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago